- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- After Minister Rakesh Singh Dispute Women Employee Accuses Ias Arwind Shah Jabalpur
‘तू दो कौड़ी की कर्मचारी, मैं IAS अधिकारी हूं, जिससे शिकायत करनी हो कर दे’
IAS and Minister Vivad: जबलपुर स्मार्ट सिटी CEO IAS अरविंद शाह पर महिला कर्मचारी ने अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि IAS ने उससे दो कौड़ी की कर्मचारी कहा और गाली-गलौज की।
- Written By: प्रीतेश जैन

अरविंद शाह, CEO, जबलपुर स्मार्ट सिटी ( सोर्स- नवभारत)
IAS and Minister Vivad: जबलपुर स्मार्ट सिटी CEO IAS अरविंद शाह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिस महिला कर्मचारी की शिकायत पर IAS का लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से विवाद हुआ था अब उसी महिला ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से शाह की शिकायत कर दी है। उसका आरोप है कि IAS ने उसे कैबिन में बुलाकर दो कौड़ी की कर्मचारी कहा है।
स्मार्ट सिटी कर्मचारी दिलप्रीत भल्ला ने शपथ पत्र देकर CM मोहन यादव से शिकायत की है। महिला के मुताबिक वेतन नहीं मिलने के चलते उसने गुरुद्वारा कमेटी के जरिए मंत्री राकेश सिंह से शिकायत की थी। इसके चलते CEO अरविंद शाह भड़क गए।
यह भी पढ़ें: इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में दिखा महिलाओं का रौद्र रूप, शराब के ठेके पर बोला हमला; तोड़ डालीं सैकड़ों बोतलें
इंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
सागर में सनसनी: एलिवेटेड कॉरिडोर पर बाइक खड़ी कर युवक ने तालाब में लगाई छलांग; नाविकों ने यूं बचाई जान
राजधानी एक्सप्रेस के रेस्क्यू के लिए निकली रेलवे की आपातकालीन वैन खाई में पलटी; 5 रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल
‘जिससे शिकायत करनी हो कर दे’
महिला का आरोप है कि CEO अरविंद शाह ने उसे कैबिन में बुलाकर गाली-गलौच करते हुए कहा ‘तू दो कौड़ी की कर्मचारी है और मैं एक आईएएस अधिकारी हूं, तुझे जहां लगे वहां जाकर शिकायत कर मंत्री से फोन करवाती है।‘
जवाब देने से बचते नजर आए IAS
इधर मामले में जब मीडिया ने IAS अरविंद शाह से उनका पक्ष जानना चाहा तो वह जवाब देने से बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा ‘मैं इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कह पाऊंगा। जो भी बात थी वो मैंने एसोसिएशन को बता दी थी। उनके पास इस बारे में ज्यादा जानकारी है।’
यह भी पढ़ें: Bhopal Machli Family Case: प्रियंक कानूनगो की पुलिस को चेतावनी, बख्शे नहीं जाएंगे अफसर
बढ़ सकती हैं IAS शाह की मुश्किलें
इससे पहले IAS अधिकारी अरविंद शाह ने मंत्री राकेश सिंह पर बंगले में बुलाकर अभद्र व्यवहार करने और धमकाने का आरोप लगाया था, जबकि मंत्री पक्ष का कहना था कि एक महिला कर्मचारी के वेतन से जुड़े मामले को लेकर विवाद पैदा हुआ। मामले में IAS एसोसिएशन ने CM से मुलाकात की, जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से विवाद खत्म हो गया था, लेकिन अब महिला कर्मचारी की इस शिकायत के बाद IAS शाह की मुश्किलें में फंस सकते हैं।
After minister rakesh singh dispute women employee accuses ias arwind shah jabalpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
May 17, 2026 | 08:39 PMकप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
May 17, 2026 | 08:35 PMमॉस्को ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, दूतावास ने कहा- घायलों दी जा रही है हर संभव मदद
May 17, 2026 | 08:25 PMलाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
May 17, 2026 | 08:25 PMकेरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट
May 17, 2026 | 08:21 PMराकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
May 17, 2026 | 08:11 PMउपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
May 17, 2026 | 07:56 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














