Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhopal News: किराये पर ली ‘डिजायर’ और नकली कागजों से ₹75,000 में बेच डाली; चोरों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश

Car Scam Bhopal: भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने ₹1.5 करोड़ के अंतरजिला लग्जरी कार गिरोह का किया भंडाफोड़, मुख्य आरोपी शैलेश जोशी गिरफ्तार, सीहोर से 26 गाड़ियां जब्त।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 16, 2026 | 05:00 PM

भोपाल कार स्कैम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhopal Car Scam Exposed: भोपाल राजधानी भोपाल और आस-पास के जिलों में किराये पर लग्जरी गाड़ियां लेकर उन्हें अवैध रूप से गिरवी रखने और बेचने वाले एक बड़े अंतरजिला संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस की मुस्तैदी के चलते पिछले दो दिनों में सीहोर जिले के दोराहा क्षेत्र से 26 लग्जरी वाहन जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, इस पूरे घोटाले की कुल कीमत ₹1.5 करोड़ से अधिक आंकी गई है।

मामले का मुख्य सूत्रधार अयोध्या बायपास स्थित अमृत होम्स निवासी शैलेश जोशी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 34 से अधिक गाड़ियां हड़पने का जुर्म कबूल कर लिया है।

मालिकों को ऐसे फंसाते थे अपराधी

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। आरोपी सबसे पहले कार मालिकों से संपर्क कर उनकी गाड़ियां अच्छे मासिक किराये पर लेते थे। शुरुआत के एक-दो महीने समय पर किराया चुकाकर वे मालिकों का भरोसा जीत लेते थे। इसके बाद जैसे ही गाड़ी मालिक निश्चिंत होता, आरोपी कार में लगे जीपीएस (GPS) और फास्टैग अलर्ट को बंद कर देते थे और मालिक से पूरी तरह संपर्क तोड़ लेते थे।

सम्बंधित ख़बरें

Bhopal News ‘हम दीदी से आंटी हो गए लेकिन अब तक नहीं मिली नियुक्ति’, DPI के बाहर शिक्षकों का छलका दर्द

MP के सरकारी स्कूलों में कछुआ चाल: आधा सत्र बीतने के बाद दिसंबर तक मिल पाएगी 55 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म

BJP नेता दीपक जोशी और उनकी पत्नी ने शाहपुरा थाने और सायबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत; पूर्व पत्नियों पर आरोप

MP: चयनित संगीत शिक्षकों को बड़ी राहत, DPI ने जारी की पात्र-अपात्र सूची, 18 जून से भर सकेंगे स्कूल विकल्प

गाड़ियों के बनवाते थे नकली कागज

इसके बाद इन गाड़ियों को ग्रामीण या बाहरी क्षेत्रों में ले जाया जाता था। वहां सीधे-साधे लोगों को नकली दस्तावेज दिखाकर यह झांसा दिया जाता था कि गाड़ी के असली मालिक ने आर्थिक तंगी के कारण इसे गिरवी रखा है, और पैसे लौटाने पर वह गाड़ी वापस ले जाएगा। इस झांसे में आकर लोग बेहद सस्ते दामों में कारें खरीद लेते थे।

फरियादी ने खुद ढूंढ निकाली अपनी ‘डिजायर’

इस पूरे मामले का खुलासा विदिशा जिला निवासी फरियादी गौरव कुशवाह की सतर्कता से हुआ। गौरव ने अपनी मारुति डिजायर कार बीती 19 मई को ₹25,000 मासिक किराये पर गिरोह को दी थी। कुछ दिन बाद कार का जीपीएस और फास्टैग अलर्ट बंद हो गया और आरोपी का फोन भी बंद आने लगा।

यह भी पढ़ें: Bhopal News ‘हम दीदी से आंटी हो गए लेकिन अब तक नहीं मिली नियुक्ति’, DPI के बाहर शिक्षकों का छलका दर्द

धोखाधड़ी की आशंका होने पर गौरव ने खुद कार की तलाश शुरू की। छानबीन करते हुए वे सीहोर के दोराहा क्षेत्र पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि उनकी कार को ‘गिरवी’ बताकर अयान नामक व्यक्ति को महज ₹75,000 में बेच दिया गया है। गौरव ने तुरंत इसकी शिकायत अरेरा हिल्स थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस बड़े रैकेट को दबोच लिया।

Bhopal car scam exposed main accused shailesh joshi arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 05:00 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.