बरगी क्रूज हादसा: 60 घंटों तक चला सर्ज ऑपरेशन, मृतकों की संख्या पहुंची 13; कामराज का शव मिला
Kamraj Body Found Bargi Cruise Accident: बरगी डैम हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। करीब 60 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सभी लापता लोगों का पता लगा लिया गया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
बरगी डैम हादसा अपडेट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jabalpur Bargi Dam Death Toll 13: बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। करीब 60 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सभी लापता लोगों का पता लगा लिया गया। रविवार सुबह 43 वर्षीय कामराज आर. का शव मिलने के साथ ही रेस्क्यू अभियान औपचारिक रूप से समाप्त घोषित कर दिया गया।
बता दें कि इससे पहले उनके 8 वर्षीय भतीजे मयूरन का शव भी बरामद किया जा चुका था। इस हादसे में 8 महिलाओं, 4 बच्चों और एक पुरुष की जान गई। वहीं प्रशासनिक रिकॉर्ड के मुताबिक सभी 13 लापता सैलानियों के शव मिलने के बावजूद एहतियात के तौर पर सर्चिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन आज भी जारी रखा जाएगा।
चाचा-भतीजे के मिले शव
रेस्क्यू ऑपरेशन के चौथे दिन कामराज और उनके भतीजे मयूरन के शव बरामद किए गए। इससे पहले शनिवार शाम को अन्य शव मिल चुके थे। लगातार चले सर्च अभियान के बाद सभी लापता लोगों का पता लगा लिया गया। इस हादसे में तमिलनाडु के त्रिची से आए एक परिवार को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जहां परिवार के कई सदस्य इसकी चपेट में आ गए। कामराज अपने परिजनों के साथ सैर-सपाटे के लिए आए थे लेकिन यह यात्रा उनके जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
बेटी को मारकर ड्रम में भरा, परदेशीपुरा के ‘हैवान’ पिता को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा; जानें पूरा मामला
Jabalpur Cruise Accident: मृतकों के शवों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया उनके ग्रह नगर; अब भी 2 लोगों की तलाश जारी
MP की मोनालिसा ने केरल में दर्ज कराई जीरो FIR, VHP नेता और फिल्म निर्देशक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
CM मोहन यादव इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का 3 मई को करेंगे भूमिपूजन; जानिए क्यों खास है यह प्रोजेक्ट
एक ही परिवार के दो बच्चों की बची जान
इस हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चे किसी तरह सुरक्षित बचने में सफल रहे। 10 वर्षीय पूवीथरन लहरों के सहारे किसी तरह किनारे तक पहुंच गया, जहां रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाला गया। उसकी 12 वर्षीय कजन भी सुरक्षित बचा ली गई। दोनों बच्चों के बयान ने हादसे की भयावहता को साफ तौर पर उजागर कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Jabalpur Cruise Accident: मृतकों के शवों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया उनके ग्रह नगर; अब भी 2 लोगों की तलाश जारी
विशेष विमान से ग्रह नगर भेजे गए शव
मृतकों के परिजनों की मांग के बाद प्रशासन ने शवों को उनके गृह राज्य भेजने की व्यवस्था की। दो महिला पर्यटकों के शवों को विशेष विमान के जरिए तमिलनाडु रवाना किया गया। दरअसल, जबलपुर जिले के बरगी बांध में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज आंधी के चलते पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक असंतुलित होकर डूब गया। इस हादसे में अब तक 13 शव बरामद कर लिए गए हैं।
