Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दतिया चुनाव झांकी है, पूरा देश बाकी है… जबलपुर में कांग्रेस का जश्न, भाजपा पर साधा निशाना

Datia By Election: जबलपुर में जश्न का माहौल, नौदरा ब्रिज पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और फोड़े पटाखे; नेताओं ने कहा- 'दतिया तो झांकी है, आने वाले चुनावों में दिखेगा बदलाव'।

  • Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Aug 03, 2026 | 09:18 PM

जबलपुर में कांग्रेस ने मनाया जश्न (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jabalpur Congress Celebration After Datia By Election Victory: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। शहर के नौदरा ब्रिज स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां मिठाइयां बांटी गईं, पटाखे फोड़े गए और जीत की खुशी में जमकर नारेबाजी की गई।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम सिर्फ एक विधानसभा सीट की जीत नहीं है, बल्कि यह प्रदेश और देश की राजनीति में बदलाव का संकेत है।

“आगामी चुनाव में भी दिखेगा जीत का असर”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि दतिया चुनाव तो झांकी है, अभी तो पूरा देश बाकी है। कांग्रेस का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी का असर चुनाव परिणाम में साफ दिखाई दिया है। नेताओं ने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और उसका भरोसा एक बार फिर कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

MP में 2017 से अटके छात्र संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; सितंबर में छात्र संघ गठन का रास्ता साफ

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के क्या हैं मायने? वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का विश्लेषण

अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO

“मां पीताम्बरा का आशीर्वाद मिला”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि दतिया की जीत से पूरे संगठन में नया उत्साह आया है मां पीताम्बरा ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और आने वाले चुनावों में पार्टी और मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उनका दावा है कि यह परिणाम आने वाले समय में कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है।

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत

दतिया विधानसभा सीट पर मतदान 30 जुलाई को हुआ था, जबकि मतगणना सोमवार को पूरी हुई। चुनाव परिणाम के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को कुल 66,757 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,732 वोट प्राप्त हुए। इस तरह कांग्रेस ने 6,025 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। यह जीत प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: MP में 2017 से अटके छात्र संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; सितंबर में छात्र संघ गठन का रास्ता साफ

भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का काटा था टिकट

गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी की इस हार के पीछे एक बड़ी वजह डॉ नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटना भी बताया जा रहा है। हालांकि इस चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी, सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अलावा नरोत्तम मिश्रा ने भी भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में प्रचार किया था लेकिन इसका जनता पर कोई असर नहीं दिखा।

Datia by election congress celebration jabalpur bjp reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 09:18 PM

Topics:  

  • Datia By Election
  • Jabalpur News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.