Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

5 से 15% ब्याज और एटीएम पर कब्जा! सुनील अरोरा के काले कारोबार का खुलासा; आदिवासियों की जमीनें थी निशाने पर!

Madhya Pradesh News: बालाघाट के वारासिवनी में सूदखोर सुनील अरोरा गिरफ्तार, 153 ब्लैंक चेक और एटीएम कार्ड बरामद 15प्रतीशत तक ब्याज वसूलकर गरीबों की जमीनें हड़पने का आरोप SIT जांच जारी।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 10, 2026 | 03:58 PM

प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Varaseoni Moneylender Sunil Arora Arrest: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को ऊंचे ब्याज के जाल में फंसाकर कथित तौर पर आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले सूदखोर के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी जांच में आरोपी सुनील अरोरा के कथित काले कारोबार का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 153 ब्लैंक चेक, जमीन संबंधी दस्तावेज, कोरे स्टांप पेपर और कई अहम कागजात बरामद किए हैं।

5 से 15 प्रतिशत पर देता था ब्याज

पुलिस के मुताबिक, वारासिवनी निवासी 45 वर्षीय सुनील अरोरा लोगों को 5 से 15 प्रतिशत तक की ऊंची ब्याज दर पर रकम उधार देता था। आरोप है कि वह शुरुआत में मददगार बनकर लोगों को कर्ज देता और बाद में उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें ऐसे कर्ज के जाल में फंसा देता था, जहां से बाहर निकलना लगभग नामुमकिन हो जाता था।

सम्बंधित ख़बरें

‘देर रात से सुबह तक पीटा…’, सागर में शराब माफियाओं का कहर! मरने से पहले सूरज ने खोले राज; 2 युवकों की मौत

रायसेन से उज्बेकिस्तान तक 3000 KM का सफर! MP के ‘योद्धा’ गिद्ध ने सरहदों के पार रचा नया इतिहास

MP News: NHAI करेगा इस हाईवे को अपग्रेड, 4 लेन से होगा 6 लेन; इन शहरों को मिलेगा फायदा

बाबा महाकाल के द्वार पहुंचे ‘धुरंधर’ के ‘मेजर इकबाल’, शिवभक्ती में दिखे लीन; इशिता विश्वकर्मा ने भी किए दर्शन

जब्त कर लेता था एटीएम

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कर्ज लेने वाले लोगों से एटीएम कार्ड, पासवर्ड, हस्ताक्षरित कोरे चेक, स्टांप पेपर, जमीनों के मूल दस्तावेज समेत कई जरूरी कागजात अपने कब्जे में रख लेता था। इसके बाद वह धमकी और दबाव बनाकर उनसे अवैध वसूली करता था। आरोप है कि उसकी प्रताड़ना से कई परिवार मानसिक तनाव का शिकार हुए, जबकि कुछ लोगों को मजबूरी में अपनी जमीन तक बेचनी पड़ी।

पीड़ितों के खिलाफ दर्ज करवाता था झुठे मुकदमे

पुलिस के अनुसार, आरोपी कोरे चेक और स्टांप पेपर का दुरुपयोग कर पीड़ितों के खिलाफ फर्जी चेक बाउंस के मामले दर्ज करवाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह जमीनों को कम कीमत पर अपने या अपने सहयोगियों के नाम रजिस्ट्री कराकर बाद में ऊंचे दामों में बेच देता था। मामले की जांच के दौरान आदिवासी जमीनों के संदिग्ध हस्तांतरण की जानकारी भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें: ‘देर रात से सुबह तक पीटा…’, सागर में शराब माफियाओं का कहर! मरने से पहले सूरज ने खोले राज; 2 युवकों की मौत

पुलिस प्रशासन ने क्या बताया?

इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने बताया कि वारासिवनी क्षेत्र से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं, जिनमें लोगों को सूदखोरी के जाल में फंसाकर ब्लैंक चेक और स्टांप पेपर के माध्यम से प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आ रही थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है

Varaseoni moneylender sunil arora arrest blank cheque land document seizure news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 03:58 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.