बंगाल चुनाव: 'दीदी नहीं अप्पी हो गई हैं...', CM ममता का नया नाम, MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान

Bengal Election: पश्चिम बंगाल के बांकुरा में मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने चुनावी रैली में BJP के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों के लिए कोई जगह नहीं।
wheat procurement target increase bonus milk capital plan
सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mohan Yadav Statement On Mamata Banerjee: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में आयोजित चुनावी सभा में बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अप्पी बताया है। उन्होंने कहा कि ममता अब ‘दीदी’ नहीं रहीं, बल्कि ‘अप्पी’ हो गई हैं और राज्य की जनता उनके शासन से परेशान है। सीएम मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बांकुरा की धरती महान व्यक्तित्वों जैसे सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद और रवींद्रनाथ टैगोर की रही है, लेकिन आज राज्य की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं, बल्कि बदलाव का चुनाव है और जनता भाजपा को सत्ता में लाने के लिए तैयार है।

बंगाल में हो रहा पलायन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आरोप लगाया कि ममता सरकार के शासन में पश्चिम बंगाल से लोगों का पलायन हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य का युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर है, जबकि घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में बांग्लादेशियों के लिए कोई जगह नहीं है और भाजपा सरकार बनने पर इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CM मोहन यादव ने की पीएम मोदी की तारीफ

मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तारीफ़ करते हुए कहा कि आज दुनिया भारत की ताकत को पहचान रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीबों को पक्का मकान, राशन और आर्थिक सहायता मिल रही है तथा अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग को स्वरोजगार के लिए लोन भी दिया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार के दौरान शिक्षक भर्ती घोटाला, प्रधानमंत्री आवास योजना घोटाला और मनरेगा घोटाला जैसे कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता इन सभी मुद्दों का हिसाब लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में चुकता करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com