- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Aiims Bhopal Doctor Shortage Cardiology Department Healthcare Crisis
डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा भोपाल AIIMS, एक-एक डॉक्टर के भरोसे चल रहे 9 विभाग, कार्डियोलॉजी का हाल बेहाल
Bhopal AIIMS Doctor Shortage: भोपाल एम्स डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। 30 में से 9 विभाग एक-एक डॉक्टर के भरोसे चल रहे हैं। कॉर्डियोलॉजी विभाग का हाल सबसे ज्यादा बुरा है। रोज मरीज परेशान हो रहे हैं।
- Written By: प्रीतेश जैन

भोपाल एम्स (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal AIIMS News: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थानों में शामिल भोपाल एम्स इन दिनों खुद बीमार नजर आ रहा है। सुपर स्पेशियलिटी और टर्शियरी केयर के दावों के बीच संस्थान डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है। आलम यह है कि एम्स के 30 में से 9 महत्वपूर्ण विभाग केवल एक-एक डॉक्टर के सहारे चल रहे हैं, जिससे न केवल इलाज की गुणवत्ता गिर रही है, बल्कि मरीजों की जान पर भी बन आई है।
पिछले कुछ समय में एम्स की ओपीडी का आंकड़ा 5 हजार से बढ़कर 7 हजार मरीज प्रतिदिन तक पहुंच गया है। ऐसे में डॉक्टर को रोजाना 100 से 200 मरीज देखने पड़ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, एक मरीज को औसतन 2 से 3 मिनट का समय ही मिल पा रहा है, जो सुपर स्पेशियलिटी केयर के मानकों के विपरीत है। मरीजों की शिकायत है कि डॉक्टर न तो उनकी पूरी बात सुन पा रहे हैं और न ही बीमारी को विस्तार से समझ पा रहे हैं।
कार्डियोलॉजी विभाग का हाल बेहाल
सबसे गंभीर स्थिति कार्डियोलॉजी विभाग की है। दिल की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पूरे प्रदेश से मरीज यहां आते हैं, लेकिन यहां फिलहाल केवल एक ही डॉक्टर तैनात है। पूर्व में दो कंसल्टेंट थे, लेकिन कार्यकाल खत्म होने के बाद वे भी चले गए। अब अकेले डॉक्टर पर ओपीडी, आईपीडी (भर्ती मरीज) और रिसर्च कार्य की ट्रिपल जिम्मेदारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
कैपिंग खत्म होने से बढ़ी मुश्किलें
करीब 3 साल पहले तक भोपाल एम्स में एक विभाग में प्रतिदिन केवल 80 मरीजों की कैपिंग थी। पूर्व डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने मरीजों की भीड़ को देखते हुए यह सीमा खत्म कर दी थी। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक जितने पर्चे बनते हैं, डॉक्टर को उन सभी मरीजों को देखना अनिवार्य है। इससे डॉक्टरों पर काम का मानसिक और शारीरिक दबाव चरम पर है।
ये भी पढ़ें : इंदौर: बच्ची को कार में ही भूले परिजन, 3 घंटे तक फंसी रही हाजरा, दम घुटने से हो गई मौत
क्यों खाली पड़े हैं पद?
कई सुपर स्पेशियलिटी विभागों में पद आरक्षित श्रेणी के लिए हैं, लेकिन योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं। अनारक्षित श्रेणियों के पद भरे जा चुके हैं। प्रबंधन ने केंद्र सरकार को सीटें ‘कन्वर्ट’ करने का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है। साथ ही कॉन्ट्रैक्ट पर डॉक्टरों को रखने की कोशिशें भी विफल हो रही हैं। सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों के लिए महज डेढ़ लाख रुपए का वेतन और केवल 3 साल का अनुबंध किसी को आकर्षित नहीं कर रहा है। निजी अस्पतालों की तुलना में यह पैकेज बहुत कम है।
Aiims bhopal doctor shortage cardiology department healthcare crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMCanada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMNEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
May 21, 2026 | 10:41 AMFake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














