-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- 8 People Died Due To Drowning In A Well In Mp Khandwa Poisonous Gas Started Coming Out During Cleaning
MP में बड़ा हादसा! खंडवा में मौत का तांडव, कुंए के अंदर जहरीली गैस से 8 की गई जान
- Written By: अर्पित शुक्ला
Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा में बड़ा हादसा हो गया है। एक कुएं में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। कुएं के अंदर से 6 लोगों की डेड बॉडी निकाला गया है।

MP में बड़ा हादसा! खंडवा में मौत का तांडव, कुंए के अंदर जहरीली गैस से 8 की गई जान
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कुएं में डूबने से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 6 लोगों का शव कुंए से बाहर निकाला जा चुका है। घटना गुरुवार शाम को छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव की है। ऐसा बताया जा रहा है कि गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई हो रही थी। जिसके लिए 8 लोग इस कुएं में उतरे थे।
जानकारी के मुताबिक जिसे कुएं में मौत हुई है, उसके बगल से नाली निकली है। उसी के रास्ते गांव का गंदा पानी कुएं में जाता है, जिस कारण से कुआं दलदल बन गया है। इसी की सफाई के लिए 8 लोग नीचे उतरे थे। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि जहरीली गैस बनने के कारण इन लोगों का दम घुटने लगा। जिससे सभी की मौत हो गई। मृतकों में राकेश पिता हरी, वासूदेव पिता आसाराम, अर्जुन पिता गोविंद, गजानंद पिता गोपाल, मोहन पिता मंसाराम, अजय पिता मोहन, शरण पिता सुखराम, अनिल पिता आत्माराम हैं।
रेस्क्यू टीम कुएं में उतरने की कोशिश कर रही
खंडवा से होमगार्ड की रेस्क्यू टीम मौक पर पहुंंच कर कुएं में उतरने का प्रयास कर रही है। कुएं में गैस का प्रभाव कम करने के लिए पानी डाला जा रहा हैं। मौके पर क्रेन, एंबुलेंस सहित प्रशासन की पूरी टीम मोर्चा संभाल चुकी है। पंधाना विधायक छाया मोरे ने भी वहां पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
सम्बंधित ख़बरें
उमरिया में कांग्रेस का महा-संग्राम, SDM के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता; कार्यालय का किया घेराव
कफ सिरप फैक्ट्री मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार, STF ने तिरुवनंतपुरम से दबोचा; 27 जून तक रिमांड पर
500 कोचिंग सेंटर और सिर्फ 3 के पास फायर NOC, ग्वालियर फायर ब्रिगेड की कार्रवाई; सामने आया हैरान करने वाला सच
पुलिस कस्टडी से भाग रहा था महरौली का वो दरिंदा, मुठभेड़ में लगी गोली; देखें VIDEO
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गाद के नीचे दबे होने की है आशंका
घटना गुरुवार दोपहर लगभग चार बजे की है। यह घटना जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव की है। बताया जा रहा है कि गणगौर विसर्जन के लिए ये लोग कुएं की सफाई करने के लिए उतरे थे। कुएं में बड़ी मात्रा में गाद जमी हुई है। इसी गाद के नीचे बाकियों के दबे होने की आशंका है।
8 people died due to drowning in a well in mp khandwa poisonous gas started coming out during cleaning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
Jun 23, 2026 | 10:54 PMउमरिया में कांग्रेस का महा-संग्राम, SDM के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता; कार्यालय का किया घेराव
Jun 23, 2026 | 10:46 PMLucknow Fire Tragedy: CM योगी ने दिए प्रदेशभर में ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’ के निर्देश, बेसमेंट में कोचिंग पर सख्ती
Jun 23, 2026 | 10:39 PM‘अमेरिकन ड्रीम’ के चक्कर में 8.4 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा NRI कपल, अब सुनाई अपनी कहानी
Jun 23, 2026 | 10:36 PMकफ सिरप फैक्ट्री मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार, STF ने तिरुवनंतपुरम से दबोचा; 27 जून तक रिमांड पर
Jun 23, 2026 | 10:31 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, 5 जुलाई को करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, करीबी लोग होंगे शामिल
Jun 23, 2026 | 10:29 PMपटना जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान सोता मिला रेलवे कर्मचारी? वायरल वीडियो पर रेलवे ने लिया संज्ञान
Jun 23, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM












