Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक व्यक्ति 29 बार मरकर जिंदा हुआ! MP में फूटा सर्पदंश घोटाले का बम…11 करोड़ की लग गई लंका

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक और घोटाला सामने आया है। सर्पदंश घोटाले में 11 करोड़ का घपला हुआ है। इसमें एसडीएम से लेकर तहसीलदार तक की मिलीभगत नजर आ रही है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: May 22, 2025 | 04:28 PM

सीएम मोहन यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

सिवनी: मध्य प्रदेश में करोड़ों के सर्पदंश घोटाला का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। सिवनी जिले में हुए इस घोटाले में 47 मृत व्यक्तियों को कागजों में बार-बार मृत बताकर सरकारी खजाने का गबन किया गया। गड़बड़ घोटाले की कुल राशि 11 करोड़ 26 लाख रुपये बताई जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार सांप काटने से मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये का मुआवजा देती है।

मध्य प्रदेश में हाल ही में चम्मच घोटाला, डामर घोटाला, उसके बाद बिहार की तर्ज पर धान घोटाला सुर्खियों में था, लेकिन अब सिवनी की केवलारी तहसील में सर्प दंश के इस घोटाले ने प्रशासनिक व्यवस्था की लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है।

सांप के काटने से 30 बार मरा शख्स

सम्बंधित ख़बरें

‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा

MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी

अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल

जबलपुर के वित्त विभाग के संयुक्त संचालक की टीम द्वारा जब सिवनी जिले में सांप के काटने से मिलने वाली आर्थिक सहायता के प्रकरणों की जांच की गई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच रिपोर्ट के मुताबिक द्वारका बाई नाम की महिला को सांप ने 29 बार काटा और 29 प्रकरण बनाकर सरकारी खजाने से करोड़ों की रकम निकाली गई। इसी तरह रमेश नामक व्यक्ति को 30 बार अलग-अलग दस्तावेजों में मृत बताया गया, वह भी हर बार सांप के काटने से।

फर्जी रिकार्ड के जरिए करोड़ों का गबन

रामकुमार को भी 19 बार मरा दिखाकर 38 फर्जी रिकॉर्ड के जरिए लगभग 81 लाख रुपये गबन किए गए। इन नामों पर मृत्यु दावा और फसल क्षतिपूर्ति के आधार पर एक ही रिकॉर्ड को बार-बार संशोधित कर नए बिल तैयार किए गए और शासन की राशि को कई खातों में ट्रांसफर किया गया। यह घोटाला वर्ष 2019 से शुरू हुआ और 2022 तक जारी रहा।

मामले में पांच तहसीलदारों की भी भूमिका संदिग्ध

आरोपी सहायक ग्रेड 3 सचिन दहायत ने तहसील और जिला स्तर पर मौजूद अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से शासन के वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) को गुमराह किया। जांच में सामने आया है कि मृत व्यक्तियों के नाम पर बिना मृत्यु प्रमाण पत्र, पुलिस वेरिफिकेशन और पीएम रिपोर्ट के भी बिल पास किए जाते रहे। इस पूरे मामले में सबसे खास बात यह है कि इस मामले में सहायक ग्रेड 3 सचिन दहायक के साथ 46 अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें तत्कालीन एसडीएम अमित सिंह और पांच तहसीलदारों की भी भूमिका संदिग्ध पाई गई है।

मौत को मात! वंदे भारत पर गिरा निर्माणाधीन पुल, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाईं जिंदगियां- VIDEO

एक ही व्यक्ति को बार बार मरा हुआ दिखाया गया

एक ही व्यक्ति को बार-बार मरा हुआ दिखाकर फर्जी बिल पास होते रहे, और तीन स्तरों पर होने वाले बिल वेरीफिकेशन के बावजूद किसी को संदेह तक नहीं हुआ। पूरे मामले में जांच अधिकारी एवं जबलपुर संभाग के कोस एवं लेखा विभाग के संयुक्त संचालक रोहित कौशल के मुताबिक जांच में साफ है कि कई बार एक ही व्यक्ति के नाम पर फर्जी मृत्यु दावा बनाकर शासन की राशि निजी खातों में डाली गई। जांच रिपोर्ट कलेक्टर सिवनी को सौंप दी गई है। आगे की कार्रवाई उनके द्वारा की जाएगी।

जीतू पटवारी ने कसा तंज

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा, प्रदेशवासियों मध्य प्रदेश के केवल एक सिवनी जिले में सर्पदंश पीड़ितों को 11 करोड़ 26 लाख रुपयों का कागजी मुआवजा दिया गया! सोचिए, बाकी 54 जिलों में सरकारी भ्रष्टाचार की क्या स्थिति होगी?

11 crore rupees scam in snakebite scheme in madhya pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 04:27 PM

Topics:  

  • BJP
  • Madhya Pradesh News
  • Mohan Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.