जीरो बजट में घर पर ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे, देखते ही पार्टनर को फिर से हो जाएगा आपसे प्यार
Valentine Day Ideas: वैलेंटाइन डे पर प्यार जताने के लिए महंगे गिफ्ट्स या बाहर की डेट जरूरी नहीं होती। कई बार छोटे-छोटे प्यार भरे सरप्राइज और दिल से किया गया प्रयास रिश्ते में नई मिठास घोल देता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
घर पर रोमांटिक माहौल में कपल (सौ. एआई)
Budget Valentine Day Celebration: प्यार जताने के लिए महंगे तोहफे नहीं बल्कि दिल से किए गए प्रयास मायने रखते हैं। अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर जेब खाली किए बिना पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो होम डेट से बेहतर कुछ नहीं है। घर की प्राइवेसी में आप वह जादुई पल बिता सकते हैं जो किसी लग्जरी होटल में भी मुमकिन नहीं।
वैलेंटाइन डे पर अक्सर कपल्स महंगे गिफ्ट्स और डिनर रिजर्वेशन के पीछे भागते हैं जिससे जेब पर भारी बोझ पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की चारदीवारी के भीतर आप ज्यादा रोमांटिक और सुकून भरा वक्त बिता सकते हैं। अगर आप इस साल जीरो बजट सेलिब्रेशन की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आइडियाज आपके काम आ सकत हैं।
लिविंग रूम को बनाएं प्राइवेट सिनेमा
बाहर मूवी टिकट पर खर्च करने के बजाय घर के लिविंग रूम में गद्दे और ढेर सारे तकिये बिछाएं। अपनी और पार्टनर की कोई पसंदीदा पुरानी फिल्म या कोई रोमांटिक वेब सीरीज लगाएं। अंधेरे कमरे में हल्की फेयरी लाइट्स जलाकर आप थिएटर जैसा माहौल बना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ube Coffee: इंस्टाग्राम का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया
White Shirt Styling Tips: व्हाइट शर्ट का कमाल, इन 5 तरीके से करेंगे स्टाइल तो सब मुड़-मुड़कर देखेंगे
Cucumber Benefits: खीरा छीलकर खाना ज्यादा फायदेमंद या बिना छीले? जानिए क्या सही है तरीका
Summer Fashion: अपने समर वॉर्डरोब को दें नया ट्विस्ट, आप भी दिखेंगी बेहद स्टाइलिश और कूल; ये ऑप्शन है बेस्ट!
घर पर कैंडल लाइट डिनर
जरूरी नहीं कि आप बाहर से खाना ऑर्डर करें। पार्टनर के साथ मिलकर उनकी पसंदीदा डिश पकाएं। साथ में खाना बनाना अपने आप में एक बेहतरीन बॉन्डिंग एक्टिविटी है। टेबल पर कुछ मोमबत्तियां जलाएं और बैकग्राउंड में हल्का म्यूजिक चलाएं आपका लग्जरी डिनर तैयार है।
यह भी पढ़ें:- Nail Art: वैलेंटाइन डे पर आपके हाथ चुरा लेंगे पूरी महफिल! यहां देखें नेल आर्ट्स के ये ट्रेंडी डिजाइन्स
पुरानी यादों का वर्चुअल टूर
अपने फोन या लैपटॉप को टीवी से कनेक्ट करें और अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों की तस्वीरें और वीडियो देखें। उन पुरानी यादों को ताजा करना आपको एक-दूसरे के और करीब लाएगा। यह एक ऐसा इमोशनल सरप्राइज है जिसकी कीमत पैसों में नहीं आंकी जा सकती।
हैंड रिटन लव लेटर्स
डिजिटल जमाने में हाथ से लिखा पत्र सबसे कीमती तोहफा है। एक कागज पर अपनी दिल की बातें लिखें और बताएं कि वे आपके लिए क्यों खास हैं। इसे पार्टनर के तकिये के नीचे या चॉकलेट के साथ रखें। यह छोटा सा इशारा उनका दिन बना देगा।
बालकनी डेट और स्टारगेजिंग
अगर आपके घर में छोटी सी बालकनी है तो वहां दो कुर्सियां डालें और साथ में चाय या कॉफी का लुत्फ उठाएं। रात के सन्नाटे में तारों को देखना और भविष्य की बातें करना आपके वैलेंटाइन को सबसे यूनिक बना देगा।
वैलेंटाइन डे का असली मकसद साथ बिताना है पैसा खर्च करना नहीं। आपकी मेहनत और आपका समय ही पार्टनर के लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है। तो इस साल भीड़भाड़ वाले शोर से दूर घर की शांति में अपनी मोहब्बत का जश्न मनाएं।
