Yellow Saree Styling: करवा चौथ पर पीली साड़ी को ऐसे करें स्टाइल, खूबसूरत और अलग दिखेगा लुक

Yellow Saree Styling Tips: करवा चौथ पर इस बार लाल साड़ी से हटकर पीले रंग से अपने लुक को खास बनाएं। सिल्क से ऑर्गेंजा और बनारसी तक, इन 7 स्टाइलिंग आइडिया से पीली साड़ी को दें खूबसूरत फेस्टिव अंदाज।
yellow saree styling karwa chauth look ideas.
पीली साड़ीफोटो.सोशल मीडिया

Karwa Chauth Saree Idea: करवा चौथ पर लाल, गुलाबी और मैरून जैसे रंगों की साड़ियां तो खूब पहनी जाती हैं, लेकिन अगर इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो पीली साड़ी ट्राई करें। पीला रंग फेस्टिवल में खूब जंचता है। सही ब्लाउज, ज्वेलरी और मेकअप के साथ यह लुक काफी शाही लगता है।

1. पीली सिल्क साड़ी के साथ कुंदन ज्वेलरी

Yellow Saree Styling
पीली साड़ी फोटो.सोशल मीडिया

अगर आपको पारंपरिक और रॉयल लुक पसंद है तो पीली सिल्क साड़ी के साथ कुंदन या पोलकी ज्वेलरी पहनें। गले में चोकर, झुमके और मांगटीका आपके करवा चौथ लुक को पूरी तरह फेस्टिव बना देंगे। बालों में गजरा लगाकर इस लुक को और निखारा जा सकता है।

2. पीली साड़ी और लाल ब्लाउज का कॉम्बिनेशन

Yellow Saree Styling
पीली साड़ी फोटो.सोशल मीडिया

पीले और लाल रंग की जोड़ी त्योहारों के लिए हमेशा खूबसूरत लगती है। पीली साड़ी के साथ लाल रंग का सिल्क या बनारसी ब्लाउज पहन सकती हैं। अगर ब्लाउज पर हल्की गोल्डन कढ़ाई हो तो पूरा लुक और भी आकर्षक लगेगा।

3. गोटा-पट्टी बॉर्डर वाली पीली साड़ी

Yellow Saree Styling
पीली साड़ी फोटो.सोशल मीडिया

करवा चौथ के लिए हल्की और फेस्टिव साड़ी चाहती हैं तो गोटा-पट्टी बॉर्डर वाली पीली साड़ी चुनें। इसके साथ लाल, गुलाबी या हरे रंग का ब्लाउज अच्छा लगेगा। ऑक्सीडाइज्ड की जगह गोल्डन ज्वेलरी इस लुक के साथ ज्यादा बेहतर बैठेगी।

yellow saree styling karwa chauth look ideas.
Ubtan Face Pack: हर स्किन के लिए एक जैसा नहीं होता उबटन, अपनी त्वचा के हिसाब से चुनें ये 5 फेसपैक

4. पीली ऑर्गेंजा साड़ी के साथ स्टेटमेंट ब्लाउज

Yellow Saree Styling
पीली साड़ी फोटो.सोशल मीडिया

कुछ मॉडर्न पहनना चाहती हैं तो ऑर्गेंजा की पीली साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज चुनें। स्लीवलेस, ऑफ-शोल्डर या स्टेटमेंट स्लीव्स वाला ब्लाउज साड़ी को मॉडर्न टच देगा। ज्वेलरी को हल्का रखें, ताकि ब्लाउज लुक का आकर्षण बना रहे।

5. पीली बनारसी साड़ी और टेंपल ज्वेलरी

Yellow Saree Styling
पीली साड़ी फोटो.सोशल मीडिया

बनारसी साड़ी का रिच लुक करवा चौथ के लिए काफी खूबसूरत लगता है। पीली बनारसी साड़ी के साथ लाल या गहरे हरे रंग का ब्लाउज और टेंपल ज्वेलरी पहनें। बड़े झुमके और चूड़ियां इस पारंपरिक लुक को पूरा कर सकती हैं।

6. गजरे के साथ बनाएं साड़ी को खास

Yellow Saree Styling
पीली साड़ी फोटो.सोशल मीडिया

पीली साड़ी को बहुत ज्यादा एक्सेसरीज के बिना भी फेस्टिव बनाया जा सकता है। बालों का जूड़ा बनाकर उसमें सफेद चमेली का गजरा लगाएं। इसके साथ छोटी बिंदी, झुमके और लाल चूड़ियां पहनें। सिंपल लेकिन खूबसूरत करवा चौथ लुक तैयार हो जाएगा।

yellow saree styling karwa chauth look ideas.
2026 Festive Fashion: इस साल ट्रेडिशनल नहीं, इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन बनेगा त्योहारों का नया स्टाइल

7. पीली साड़ी के साथ मेकअप कैसा रखें?

Yellow Saree Styling
पीली साड़ी फोटो.सोशल मीडिया

पीली साड़ी के साथ बहुत ज्यादा हैवी मेकअप करने की जरूरत नहीं है। ग्लोइंग बेस, हल्का गोल्डन आई मेकअप, काजल और लाल या डीप रेड लिपस्टिक अच्छा रहेगा। अगर ज्वेलरी हैवी है तो मेकअप को थोड़ा सॉफ्ट रखें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com