

Ubtan Face Pack For Glowing Skin: चेहरे की रंगत में निखार और चमक बढ़ाने के लिए अपनी स्किन टाइप को समझना जरूरी है, ताकि अपनी त्वचा के हिसाब से फेस केयर की जा सके। पुराने समय से बेसन, हल्दी, दही, शहद या चंदन जैसी चीजों से घर पर उबटन बनाया जाता है, लेकिन सभी सामग्री हर किसी की त्वचा को सूट करे, यह जरूरी नहीं है।
अगर आपका चेहरा जल्दी ऑयली हो जाता है, तो बेसन में थोड़ा चंदन पाउडर और गुलाबजल मिलाकर पैक तैयार करें। चेहरे पर इसकी हल्की लेयर लगाएं और सूखने के बाद धीरे से सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए धो लें। त्वचा को रगड़ने से बचें।
रूखी त्वचा के लिए बेसन में थोड़ी मात्रा में सादा दही मिक्स करें। दही फेसपैक को ज्यादा सूखने नहीं देता और चेहरे को जोर से रगड़कर साफ न करें। धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
नॉर्मल स्किन पर बेसन में थोड़ा शहद और पानी मिलाकर हल्का उबटन बनाया जा सकता है। इसे कुछ मिनट चेहरे पर रखकर सामान्य पानी से धो लें। अगर शहद या किसी दूसरी सामग्री से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल न करें।
सेंसिटिव स्किन पर कई चीजें एक साथ मिलाकर लगाना ठीक नहीं होता। ऐसे में किसी भी नए पैक को पूरे चेहरे पर लगाने से बचें। 1 चम्मच बारीक पिसा हुआ ओट्स और 1 चम्मच सादा दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। करीब 5-10 मिनट बाद सामान्य पानी से धो लें।
उबटन को चेहरे पर जोर से रगड़कर स्क्रब न करें।
नींबू जैसी तेज या जलन पैदा करने वाली चीजें सीधे चेहरे पर लगाने से बचें।
नया पैक पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
पैक धोने के बाद मॉइस्चराइजर और दिन में सनस्क्रीन लगाना न भूलें।