-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Worship Mother Saraswati In This Muhurat On Basant Panchami You Will Get The Boon Of Wisdom And Knowledge
‘बसंत पंचमी’ पर इस मुहूर्त में करें माता सरस्वती की पूजा, मिलेगा बुद्धि और ज्ञान का वरदान
- Written By: नवभारत डेस्क
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, 'बसंत पंचमी'(Basant Panchami) का पौराणिक महत्त्व रामायण काल से रहा हैं।

बसंत पंचमी
-सीमा कुमारी
आज ‘बंसत पंचमी” (Basant Panchami) का पावन पर्व है। कहते हैं कि, इस दिन जो भी श्रद्धालु मां सरस्वती की पूजा सहृदय एवं निष्छल मन से करता है, उसे बुद्धि और ज्ञान का वरदान मिलता है। माता सरस्वती को ज्ञान, संगीत, कला, विज्ञान और शिल्प-कला की देवी माना जाता है। लोग ज्ञान प्राप्ति और सुस्ती, आलस्य एवं अज्ञानता से छुटकारा पाने के लिए, बंसत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की उपासना करते हैं। इस दिन शिक्षा आरम्भ का भी विधान है। इस दिन को श्री पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानें इस साल बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त
सम्बंधित ख़बरें
Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा के पाठ से इन लोगों का हो जाएगा बेड़ा पार! जीवन के कष्टों से मिलेगी मुक्ति
Skanda Shashthi: स्कंद षष्ठी की विधिवत पूजा से दूर होंगी परेशानियां, चुपचाप कर लें ये सरल उपाय
Lord Shiva Puja: महादेव शिव जी की पूजा में क्यों बजाते हैं 3 तालियां? जानिए इसके पीछे का रहस्य
नाग पंचमी के दिन तवे पर रोटी बनाने की क्यों है मनाही? जानिए सदियों से चली आ रही इस परंपरा की असली वजह
पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि 05 फरवरी को प्रातः 03 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर 06 फरवरी को 03 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। बसंत पंचमी का पूजन 05 फरवरी को ही किया जाएगा। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट है। इसके आलावा इस दिन राहुकाल सुबह 9 बजकर 51 मिनट से प्रात:11 बजकर 13 मिनट तक है।
अबूझ मुहूर्त का महत्व –
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, ‘बसंत पंचमी का दिन सभी शुभ कार्यो के लिये उपयुक्त माना जाता है। इसी कारण से बसंत पंचमी का दिन अबूझ मुहूर्त के नाम से प्रसिद्ध है। बसंत पंचमी के दिन किसी भी समय सरस्वती पूजा की जा सकती है। यही कारण है कि विद्यालयों में छात्र दोपहर के बाद ही धूम-धाम से माता सरस्वती की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। बसंत पंचमी के दिन देश के कई हिस्सों में बच्चों को पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो बसंत पंचमी का दिन विद्या आरम्भ के लिए काफी शुभ माना जाता है इसीलिये माता-पिता इस दिन बच्चों को माता सरस्वती के आशीर्वाद के साथ पढ़ाई की शुरूआत करवाते हैं।
बसंत पंचमी का महत्व
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, ‘बसंत पंचमी'(Basant Panchami) का पौराणिक महत्त्व रामायण काल से रहा हैं। जब मां सीता को रावण हर कर लंका ले गए तो भगवान श्री राम उन्हें खोजते हुए जिन स्थानों पर गए थे, उनमें दंडकारण्य भी था। यहीं शबरी नामक भीलनी रहती थी जब राम उसकी कुटिया में पधारे, तो वह सुध बुध खो बैठी और प्रेम वश चख चखकर मीठे बेर राम जी को खिलाने लगी। कहते हैं कि, गुजरात के डांग जिले में वह स्थान आज भी है, जहां शबरी मां का आश्रम था। ‘बसंत पंचमी’के दिन ही प्रभु रामचंद्र वहां पधारे थे। इसलिए बसंत पंचमी (Basant Panchami) का महत्व बढ़ गया।
Worship mother saraswati in this muhurat on basant panchami you will get the boon of wisdom and knowledge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में पुलिस एनकाउंटर, लूट के बाद हत्या करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार; 2 के पैर में लगी गोली
Jul 19, 2026 | 01:33 PMसुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM15 हजार से ज्यादा जगहों पर चला ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़े लाखों लोग
Jul 19, 2026 | 01:28 PMवर्धा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसान बना रहे दूरी, 17 जुलाई तक केवल 13,425 आवेदन
Jul 19, 2026 | 01:17 PMकेन-बेतवा लिंक परियोजना विवाद: अरुण यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- दबाई जा रही है आंदोलनकारियों की आवाज
Jul 19, 2026 | 01:16 PMAI के 10 ऐसे चौंकाने वाले तथ्य, जिन्हें जानकर बदल जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आपकी सोच
Jul 19, 2026 | 01:15 PMShare Market: कमाई का मौका…या भारी गिरावट का डर? अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार, ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
Jul 19, 2026 | 01:15 PMवीडियो गैलरी

कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM
कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM














