क्या अभी नहीं खत्म हुआ है रेडियो का क्रेज, आज मनाया जाएगा विश्व रेडियो दिवस 2024
- Written By: दीपिका पाल
विश्व रेडियो दिवस 2024 (सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: दुनिया में ऐसे तो कई दिन होते हैं जिन्हें मनाना अच्छा लगता है ऐसे में रेडियो सबकी आज जरूरत है वहीं रेडियो पर आने वाले प्रोग्राम के दीवाने भी है। इसे लेकर रेडियो के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया में विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day 2024) 13 फरवरी को मनाया जाता है।
क्या है विश्व रेडियो दिवस का पुराना इतिहास
यहां पर रेडियो दिवस (World Radio Day 2024) को लेकर इतिहास पुराना है। सबसे पहले 1895 में रेडियो का प्रसारण गुग्लिल्मो मार्कोनी ने किया था। उस दौरान के रेडियो में संगीत और बातचीत का रेडियो प्रसारण होता था जिसका उद्देश्य बड़ी संख्या में दर्शकों के बीच रेडियो के माध्यम से प्रभावित करना। रेडियो का असल में प्रयोग 1905-1906 के आसपास आया था। 1950 के दशक तक दुनियाभर में रेडियो की पहचान बन गई।
2011 से मनाने की हुई शुरूआत
विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day 2024) को लेकर 2011 में, यूनेस्को के सदस्य राज्यों ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में घोषित किया। जहां पर 2013 में इसे पूर्ण रुप से एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में अपनाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
2024 में विश्व रेडियो दिवस की थीम
इस साल 13 फरवरी 2024 को मनाए जाने वाले इस विश्व रेडियो दिवस की बात की जाए तो थीम इस बार “रेडियो: सूचना देने, मनोरंजन करने और शिक्षित करने वाली एक सदी” है। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र का बयान सामने आया था, जिसमें कहा,2024 का उत्सव रेडियो के इतिहास और समाचार, नाटक, संगीत और खेल पर इसके शक्तिशाली प्रभाव पर प्रकाश डालता है. यह तूफान, भूकंप, बाढ़, गर्मी, जंगल की आग, दुर्घटनाओं और युद्ध जैसी प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं, आपात स्थितियों और बिजली कटौती जैसी स्थितियों की सूचना देने में काम आता है इसकी सुरक्षा जरूरी है।
क्या है विश्व रेडियो दिवस का महत्व
यहां पर इस साल में विश्व रेडियो दिवस का उद्देश्य मूल रूप से जनता और मास मीडियो के बीच रेडियो के प्रति जागरूकता बढ़ाना। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य रेडियो स्टेशनों को अपने माध्यम से सूचना तक पहुंच प्रदान करना है।
