अपने दोस्तों और प्रियजनों को दें दिवाली की शुभकामनाएं, भेजें शानदार Images, Greetings, WhatsApp Messages
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: आज हर तरफ दिवाली की धूम मची हुई है। भारत में दिवाली का यह त्यौहार प्रमुख त्योहारों में से एक है। बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की जीत का यह पावन पर्व आज है। हिंदू धर्म में दिवाली त्योहार का विशेष महत्व है। हम सब जानते है दिवाली का यह त्योहार पांच दिवसीय होता है। धनतेरस से इसकी शुरुआत होती है। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है।
सभी के घर रोशनी सजे हुए है। हर तरफ बस खुशहाली छाई हुई है। ऐसे ख़ुशी के मौके पर सब एक-दूसरे को बधाइयां देते है। आज हम दिवाली के इस पावन पर्व पर कुछ खास संदेश लाये है। इसके जरिए आप अपने करीबी रिश्तेदारों को और दोस्तों को दीपावली की ढेर सारी बधाइयां दें।
सम्बंधित ख़बरें
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
ऐतिहासिक पल, दिवाली अब यूनेस्को की लिस्ट में, दुनिया ने माना भारत की आध्यात्मिक ताकत
सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल
दीप जगमगाते रहें
सबके घर झिलमिलाते रहें
साथ हों सब अपने
सब यूं ही मुस्कुराते रहें।
Happy Diwali 2021
पल पल सुनहरे फूल खिले
कभी न हो कांटों का सामना
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
दीपावली पर हमारी दिल से यही है दुआ।
Happy Diwali 2021
दीपावली में दीपों का दीदार हो
और खुशियों की बौछार हो
दीपावली की आपको और
आपके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं।
Happy Diwali 2021
रंगोली के रंगों की तरह
जीवन में आपके रंग भर जाये
जो भी आप चाहे दिल से दुआ है
वो आपको इस दिवाली मिल जाये।
Happy Diwali 2021
इन खूबसूरत और खास संदेश के जरिये दिवाली के इस स्पेशल त्यौहार पर अपनों को करें विश।
