-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Why Is Vat Savitri Vrat So Important For Women Know Its Auspicious Time And Correct Date
महिलाओं के लिए क्यों है ‘वट सावित्री व्रत’ का इतना महत्त्व, जानिए इसका शुभ मुहूर्त और सही तिथि
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
सीमा कुमारी
अखंड सौभाग्य का प्रतीक ‘वट सावित्री’ (Vat Savitri Vrat) का पावन व्रत इस साल 30 मई, सोमवार को है। इसी दिन सोमवती अमावस्या भी है। हर साल ‘वट सावित्री व्रत’ (Vat Savitri Vrat) ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक,’वट सावित्री’ के व्रत का महत्व ‘करवाचौथ’ जितना ही बताया गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं। पति के सुखमय जीवन और दीर्घायु के लिए वटवृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करती हैं और वृक्ष के चारों और परिक्रमा करती हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से पति के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि के साथ लंबी आयु की प्राप्ति होती है। आइए जानें सावित्री व्रत तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है भारी
Ekadashi Puja : कब है देवशयनी एकादशी? जानिए श्रीहरि के पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Bhadli Navami: भड़ली नवमी 2026 साल का सबसे शुभ दिन क्यों है? बिना मुहूर्त सारे मांगलिक कार्य होंगे सफल
Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसकी महिमा जानिए
पूजा-मुहूर्त
‘ज्येष्ठ अमावस्या’ तिथि प्रारंभ:
29 मई, 2022 दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से आरंभ
अमावस्या तिथि का समापन:
30 मई, 2022 को शाम 04 बजकर 59 मिनट पर होगा।
पूजा-विधि
‘वट सावित्री व्रत’ के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और वट वृक्ष में जल देती हैं। उसके बाद वट वृक्ष में कलावा बांधकर तीन बार परिक्रमा करती है। इसके बाद सिंदूर और रोली से तिलक लगाकर पेड़ की पूजा करती है। वट वृक्ष के नीचे घी का दीया जलाकर, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद पति की लंबी उम्र की प्रर्थना की जाती है। वट वृक्ष में देवी देवताओं का वास माना गया है। इसलिए ऐसी मान्यता है कि वट वृक्ष की पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
महत्व
पौराणिक कथा के अनुसार, सावित्री अपने पति सत्यवान को पुन: जीवन देने के लिए यमराज को भी विवश कर दिया था। उनकी पतिव्रता धर्म से प्रभावित होकर यमराज ने उनके पति सत्यवान को प्राणदान दिया था, जिससे वे मृत्यु के बाद फिर से जीवित हो गए थे। पतिव्रता सावित्री की कथा अमर हो गई और तब से हर साल ज्येष्ठ अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाने लगा।
सुहागन महिलाएं ‘वट सावित्री व्रत’ रखती हैं, ताकि उनके पति की उम्र लंबी हो। उनका वैवाहिक जीवन सुखमय हो, सभी संकट एवं कष्ट दूर हो जाएं। वट वृक्ष की पूजा करने से घर में सुख, शांति एवं समृद्धि आती है। धन का अभाव दूर होता है।
Why is vat savitri vrat so important for women know its auspicious time and correct date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल ईस्ट में बड़ा खेल! सऊदी अरब को परमाणु शक्ति बनाने की तैयारी में ट्रंप, ईरान-इजरायल की बढ़ी टेंशन
Jul 22, 2026 | 07:18 PMताजमहल-तेजोमहालय: श्रावण सोमवार पर गंगाजल अर्पित करने की मांग, हिंदू महासभा ने ASI कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Jul 22, 2026 | 07:12 PMदतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बाइक रैली, डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल
Jul 22, 2026 | 07:08 PMमध्य रेल RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के सोने के गहने बरामद
Jul 22, 2026 | 06:56 PMIND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
Jul 22, 2026 | 06:43 PMमहाराष्ट्र वोटर लिस्ट अपडेट: 8.22 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचे SIR फॉर्म, मुंबई-पुणे छूटे पीछे; जानिए शहरों का हाल
Jul 22, 2026 | 06:43 PM‘मेरा 4 साल का बेटा पूरी रामायण जानता है’, मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने बेटे नील को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
Jul 22, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














