आखिर लड़कियों को क्यों इतने पसंद होते हैं टेडी बियर? जिसे देखते ही बदल जाता है उनका मूड
Teddy Bear Love: टेडी बियर सिर्फ एक खिलौना नहीं, बल्कि लड़कियों के लिए एक खास इमोशनल कनेक्शन होता है। कई बार उदासी, तनाव या अकेलेपन में टेडी बियर उन्हें सुकून और खुशी का एहसास कराता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
Teddy Bear पकड़े खुश लड़की (सौ. एआई)
Why Girls Love Teddy Bears: वैलेंटाइन वीक के टेडी डे पर करोड़ों की संख्या में सॉफ्ट टॉयज बेचे जाते हैं जिनमें से अधिकांश लड़कियों के लिए होते हैं। लेकिन लड़कियों का टेडी के प्रति यह आकर्षण केवल एक शौक नहीं है। इसके पीछे गहरी मनोवैज्ञानिक भावनाएं और हार्मोनल बदलाव छिपे होते हैं जो उनके तनाव को कम करते हैं।
हर साल 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। बाजार गुलाबी, लाल और बड़े आकार के टेडी बियर से पटे पड़े हैं। अक्सर लड़कों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर रुई के इन बेजान खिलौनों में ऐसा क्या है जो लड़कियों को इतना दीवाना बना देता है। इसके पीछे कुछ बेहद दिलचस्प कारण हैं।
ऑक्सीटोसिन का प्रभाव
विज्ञान के अनुसार जब कोई किसी नरम या मुलायम चीज को गले लगाता है तो मस्तिष्क में ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन रिलीज होता है। इसे लव हार्मोन या कडल हार्मोन भी कहा जाता है। टेडी बियर को गले लगाने से लड़कियों को वही सुकून और सुरक्षा का अहसास मिलता है जो किसी प्रियजन के गले लगने पर मिलता है। यह उनके तनाव और एंग्जायटी को तुरंत कम करने में मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
Alia Bhatt Fashion: कस्टम प्रिंट्स से लेकर डायमंड रिंग तक, आलिया और शरवरी का लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान
इमोशनल सपोर्ट और सिक्योरिटी ब्लैंकेट
मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि टेडी बियर कई लड़कियों के लिए एक ट्रांजिशनल ऑब्जेक्ट की तरह काम करता है। यह उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होने देता। अपनी बातें साझा करने के लिए टेडी एक ऐसा साथी है जो कभी जज नहीं करता और न ही कभी बहस करता है। रात में इसे गले लगाकर सोना उन्हें सुरक्षा का अहसास कराता है।
यह भी पढ़ें:-Teddy Day Special: गुड्डा-गुड़िया से टेडी तक का सफर, जानें कैसे और क्यों बदल गया प्यार जताने का अंदाज?
बचपन की मासूमियत से जुड़ाव
टेडी बियर लड़कियों को उनके बचपन की याद दिलाता है। यह कोमलता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार का प्रतीक है। वयस्क होने के बावजूद टेडी उनके कमरे में एक ऐसी जगह घेरता है जहां वे खुद को फिर से उस छोटे बच्चे की तरह महसूस कर पाती हैं जिसकी परवाह की जाती है।
मूड बूस्टर का काम
टेडी बियर के चमकीले रंग और उसकी क्यूट बनावट आँखों को सुकून देती है। रिसर्च कहती है कि किसी प्यारी चीज को देखने मात्र से डोपामाइन लेवल बढ़ जाता है जिससे खराब मूड भी मिनटों में ठीक हो जाता है।
टेडी डे पर दिया गया यह गिफ्ट केवल एक वस्तु नहीं बल्कि आपकी परवाह का प्रतीक है। यही कारण है कि लड़कियां इसे सालों-साल संभाल कर रखती हैं। यह उनके लिए एक याद है जिसे वे कभी खोना नहीं चाहतीं।
