आखिर क्यों उम्र बढ़ने के बाद अपना नेचुरल कलर खो देते हैं बाल, क्या होती है सफेद बाल आने की प्रक्रिया
Ageing And Grey Hair: जैसे-जैसे शरीर के बाकी अंग उम्र के असर में आते हैं, वैसे ही बाल भी एजिंग से गुजरते हैं। हम जान सकते है कि, यह प्रक्रिया तो नेचुरल है लेकिन क्या हम इस प्रक्रिया को रोक सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
सफेद बालों की समस्या (सौ.सोशल मीडिया)
Causes Of Grey Hair: हर किसी के जीवन में ऐसा पड़ाव आता है जहां पर उम्र 10 साल आगे बढ़ जाती है। यहां पर शरीर में कई तरह के बदलाव होते है तो वहीं पर बालों का रंग भी बदलने लगता है। आजकल तो कम उम्र के युवाओं में भी सफेद बालों की समस्या आ रही है। भलें ही बुढ़ापा आया ना हो लेकिन कम उम्र में ही बालों के रंग में फर्क नजर आते है। बालों का सफेद होना एक नेचुरल प्रक्रिया है।
जैसे-जैसे शरीर के बाकी अंग उम्र के असर में आते हैं, वैसे ही बाल भी एजिंग से गुजरते हैं। यहां पर हम जान सकते है कि, यह प्रक्रिया तो नेचुरल है लेकिन क्या हम इस प्रक्रिया को रोक सकते है।
जानिए हेयर एक्सपर्ट से इसके बारे में
यहां पर सफेद बालों और इससे जुड़ी समस्याओं के लिए हेयर एक्सपर्ट सही सलाह देते है। डर्मेटोलॉजिस्ट्स बताते हैं कि ज्यादातर लोगों में 30 या 40 की उम्र के बाद सफेद बाल दिखने लगते हैं। इसके पीछे दरअसल वैसे तो कई कारण होते है लेकिन मेलानोसाइट स्टेम सेल्स का कमजोर पड़ना इसकी पहली समस्या है। ये वही सेल्स होती हैं, जो बालों में मेलानिन पिगमेंट पहुंचाकर उन्हें काला, भूरा या सुनहरा रंग देती हैं. जब ये कोशिकाएं ठीक से काम करना बंद कर देती हैं, तो बाल सफेद या ग्रे होने लगते है। इस प्रक्रिया को आसान शब्दों में सेल्युलर सेंसेंस कहा जाता है. इसमें बाल धीरे-धीरे पिगमेंट बनाना कम कर देते हैं. यही वजह है कि पहले जो बाल काले या भूरे होते थे, वे समय के साथ ग्रे या सफेद नजर आने लगते हैं. कई लोगों को यह भी महसूस होता है कि सफेद बालों की बनावट पहले से ज्यादा रूखी या मोटी हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin D Deficiency: धूप में बैठने के साथ-साथ इन चीजों से पूरी हो सकती है विटामिन-D की कमी
Grey Hair: कम उम्र में ही क्यों सफेद हो जाते हैं बाल? जानिए इसकी वजह
देश के लिए एक और ख़तरा: भारत में ‘हॉट नाइट्स’ ने छीनी नींद, रातों की तपिश बढ़ा रही हैं बीमारियां
आज है International No Diet Day, 2026, जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है यह दिन
जेनेटिक्स का भी होता है रोल
यहां पर बालों के सफेद होने के बीच जेनेटिक्स का भी अलग रोल होता है। अक्सर लोग अपने माता-पिता की तरह ही ग्रे होते हैं. यानी अगर घर में जल्दी सफेद बाल होने का ट्रेंड रहा है, तो अगली पीढ़ी में भी इसकी संभावना ज्यादा होती है. कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि अलग-अलग नस्लों में बाल सफेद होने की उम्र अलग हो सकती है।
ये भी पढ़ें- कुष्ठ रोग नहीं, भेदभाव है असली बीमारी, विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर जानिए कैसे मन से दूर करें ये मिथक
क्या इस प्रक्रिया को रोकना आसान है
यहां पर बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को तो आप समझ गए लेकिन क्या बालों का सफेद होना सही में तय होता है या कोई समाधान इस प्रक्रिया को रोक सकता है। कुछ स्टडीज में विटामिन B12, आयरन जैसी पोषक तत्वों की कमी को समय से पहले सफेद बालों से जोड़ा गया है. इसके अलावा, लंबे समय तक रहने वाला तनाव भी इस प्रक्रिया को तेज कर सकता है।ज्यादा तनाव बालों के पिगमेंट बनाने वाली सेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है।डॉक्टरों का कहना है कि बालों के सफेद होने को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है, लेकिन संतुलित डाइट, स्ट्रेस कंट्रोल और हेल्दी लाइफस्टाइल से इस प्रक्रिया को कुछ हद तक धीमा जरूर कर सकते है।
