किन लोगों को चेहरे पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बेसन, त्वचा में दमक आने की बजाय हो सकता है बड़ा नुकसान, यहां पढ़ लीजिए
बेसन चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन यह हर किसी के लिए नहीं होता है क्योंकि कुछ लोगों को इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं, जिसके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।
- Written By: सीमा कुमारी
बेसन का इस्तेमाल (सौ.सोशल मीडिया)
बेसन रसोई का एक ऐसा इनग्रेडिएंट्स है जिसका इस्तेमाल लोग कई तरह की रेसिपीज बनाने के लिए करते है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बेसन सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं बल्कि, स्किन को सुंदर बनाने में भी मददगार है।
अगर आप चेहरे पर बेसन लगाते हैं, तो स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके कई फायदे होते भी हैं और अमूमन इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।
लेकिन,आपको बता दें, अगर कुछ बातों को ध्यान में न रखा जाए तो बेसन लगाने से भी त्वचा को फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। आइए जानें किन लोगों को बेसन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वरना प्राकृतिक उपाय, स्किन की खूबसूरती बढ़ाने की बजाय उसे नुकसान भी पहुंचा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
इन लोगों को बेसन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए :
सेंसिटिव स्किन वाले लोग
जिन लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है, उन्हें बेसन जैसे हार्श इंग्रीडिएंट्स से चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए। खासकर अगर उसमें नींबू, हल्दी या दही मिलाया गया हो, तो जलन और रैशेज की संभावना और बढ़ जाती है।
एक्जिमा या स्किन एलर्जी हो
अगर आपको पहले से ही एक्जिमा, सोरायसिस या किसी स्किन एलर्जी की शिकायत है, तो बेसन का उपयोग बिलकुल न करें। यह स्किन की प्राकृतिक बैरियर को और कमजोर कर सकता है जिससे हालत और खराब हो सकती है।
यह भी पढ़ें-जामुन के साथ भूलकर भी ना खाएं-पीएं ये चीज़ें, वरना भुगतने पड़ सकते हैं परिणाम
बार-बार फेसपैक लगाने वाले लोग
अगर आप हफ्ते में कई बार बेसन पैक लगाते हैं, तो ध्यान दें कि इससे स्किन की नेचुरल ऑयल प्रोडक्शन गड़बड़ा सकती है। यह त्वचा को डिहाइड्रेट और संवेदनशील बना सकता है।
बच्चों की नाजुक त्वचा पर
कई लोग नवजात या छोटे बच्चों के शरीर पर उबटन के नाम पर बेसन लगाने की गलती कर बैठते है। बच्चों की त्वचा बेहद नाजुक होती है और उस पर किसी भी प्रकार का स्क्रबिंग या बेसन का इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है।
