Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कब है ‘हरियाली तीज’, महिलाओं के सुखमय जीवन का संबंध जानिए, इस मुहूर्त में इस विधि से करें पूजा

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jul 19, 2023 | 06:00 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सनातन धर्म में सावन का महीना (Sawan 2023) सबसे पवित्र माना जाता है। हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ‘हरियाली तीज’ (Hariyali Teej 2023) मनाई जाती है। इस वर्ष ‘हरियाली तीज’ का पावन व्रत 19 अगस्त 2023 शनिवार को रहे है।

सुहागिनों के लिए ‘हरियाली तीज’ का दिन विशेष महत्व रखता है। मान्यताओं के मुताबिक, जो भी महिलाएं इस व्रत को करती हैं उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इसमें सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास कर अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। हरियाली तीज में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। कहते हैं कि इस व्रत को करने से पति-पत्नी के बीच महादेव और मां गौरी जैसा प्रेम बना रहता है और उनका संबंध अटूट हो जाता है। तो आइए जानें इस साल हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।

सम्बंधित ख़बरें

हरतालिका तीज 2025: कब और कैसे करें माता पार्वती-शिव की पूजा, जानें पूरी जानकारी

आज हरियाली तीज पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, बनी रहेगी सुख-शांंति

हरियाली तीज व्रत में महिलाएं घर में बनाएं 5 सात्विक चीजें, जानिए आसान रेसिपी

आखिर हरियाली तीज में हरा रंग क्यों होता है महत्वपूर्ण, जानिए इसकी मान्यता

तिथि

पंचांग के अनुसार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त को रात 8 बजकर 1 मिनट से हो रही है। अगले दिन 19 अगस्त को रात 10 बजकर 19 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के अनुसार 19 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी।

 शुभ मुहूर्त

पहला मुहूर्त- सुबह 7 बजकर 47 मिनट से सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक

दूसरा मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक

तीसरा मुहूर्त- शाम 6 बजकर 52 से रात 7 बजकर 15 तक

चौथ मुहूर्त- रात का मुहूर्त – रात 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक

पूजा विधि

हरियाली तीज के दिन सुबह उठकर स्नान करें।

नए वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें।

इस दिन पूरे दिन निर्जला व्रत रखना है।

पूजा स्थल की साफ-सफाई करें।

महादेव और मां पार्वती की मिट्टी से मूर्ति बनाएं।

लाल कपड़े पर उन मूर्तियों को स्थापित करें।

पूजा की थाली में सुहाग की सभी चीजें रखें।

महादेव और मां पार्वती को वह चीजें अर्पित करें।

महादेव और मां पार्वती (मां पार्वती के मंत्र) का ध्यान करें।

तीज कथा पढ़ें और अंत में आरती उतारें।

शाम के समय भी यही विधि दोहरायें।

फिर अगले दिन व्रत का पारण करें।

हरियाली तीज की महिमा

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, हरियाली तीज के दिन मां पार्वती और शिवजी का मिलन हुआ था। पौराणिक कथा के अनुसार, महादेव से विवाह करने के लिए माता पार्वती ने कठिन तपस्या किया था। इसके बाद ही भोलेनाथ ने मां गौरी को पत्नी के रूप में स्वीकार किया। कहते हैं कि वह पावन दिन सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि ही थी। इसके बाद से ही हरियाली तीज का व्रत किया जाने लगा। मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से जहां सुहागिन महिलाएं के पति की आयु दीर्घायु होती है वहीं कुंवारी कन्याओं को शिव समान पति प्राप्त होता है।

When is hariyali teej know about the happy life of women worship in this muhurta with this method

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2023 | 06:00 AM

Topics:  

  • Hariyali Teej importance
  • Hariyali Teej Pooja

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.