- Hindi News »
- Lifestyle »
- What Things Should Parents Keep In Mind To Make Their Child Smart
अपने बच्चों को बनाना चाहते हैं स्मार्ट, तो ये ख़ास 5 टिप्स निभा सकते हैं बड़ा रोल
कहा जाता है कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं जिसे सही आकार देना और निखारना माता-पिता का काम होता है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

बच्चे को स्मार्ट बनाने के लिए पेरेंट्स अपनाए ये टिप्स,(सौ.सोशल मीडिया)
Parenting Tips: हर पैरेंट्स की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा हर क्षेत्र में आगे रहे। उसका बच्चा स्मार्ट हो, पढ़ाई में अच्छा हो। कहा जाता है कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं जिसे सही आकार देना और निखारना माता-पिता का काम होता है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बच्चे को स्मार्ट बनाने के लिए पेरेंट्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बच्चों को लाइब्रेरी ले जाएं
एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चे को स्मार्ट बनाने के लिए उनमें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए, क्योंकि किताबें पढ़ने से बच्चे नई-नई चीजें सीख सकते हैं। बच्चों को मोटिवेशनल किताबें पढ़ने को देनी चाहिए। इसके लिए बच्चों को लाइब्रेरी ले जाएं। उन्हें अच्छी किताबें इश्यू करवाकर दें सकती हैं। इसके अलावा, बच्चों को गिफ्ट के तौर पर किताबें भी दे सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
हार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
ट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
हर समय मदद करने से बचें
माता-पिता को हर समय बच्चे की मदद करने से भी बचना चाहिए। नहीं तो, हर समय बच्चे को किसी न किसी की जरूरत महसूस होगी, जो कि बच्चों को आगे बढ़ने में बाधा पैदा करेगी। ऐसे में पेरेंट्स को छोटी-छोटी बातों पर बच्चों की मदद करने से बचना चाहिए।
सिखाएं अच्छी आदत
शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बच्चों को अच्छी आदतें सिखाएं। खुद को स्वच्छ रखना, समय से सोना और उठना, रोज पढ़ाई करना और हेल्दी खाना खाने जैसी आदतें बच्चों के विकास के लिए बेहद जरूरी है।
प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करें
बच्चे आमतौर पर जिज्ञासु होते हैं और बार-बार प्रश्न पूछते हैं। माता-पिता कई बार बच्चों की इस आदत से परेशान भी हो जाते हैं, लेकिन उन्हें हमेशा ज्यादा से ज्यादा प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे उनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति बनी रहगी जिससे वह किसी भी विषय के बारे में ज्यादा जान पाएंगे। इस तरह से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है।
बच्चे को ध्यान से सुनें
बता दें, माता-पिता को बच्चे की हर बात पर गौर करना चाहिए। उनकी हर बातों का जवाब देना चाहिए। ऐसे में अगर आप बच्चों की बातों को इग्नोर करेंगे तो इससे आपका बच्चे की मानसिकता को प्रभावित करने का काम करेगा।
बहादुरी की कहानी सुनाएं
बच्चे को स्मार्ट बनाने के लिए मां-बाप को बहादुरी की कहानी सुनानी चाहिए। बच्चों को गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों की कहानी या अन्य धार्मिक कहानियां सुनानी चाहिए। ये कहानियां न सिर्फ बच्चों की सकारात्मकता बढ़ाएंगी साथ ही यह उन्हें किसी काम को करने के लिए प्रेरित भी करेंगी। यह बच्चों के आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेंगी।
What things should parents keep in mind to make their child smart
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM










