Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या है ‘अग्नि नक्षत्रम’? जानिए क्यों मनाया जाता है दक्षिण भारत में यह त्योहार, और जानें इसकी तिथि व महिमा

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 29, 2023 | 11:08 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

‘अग्नि नक्षत्रम’ (Agni Nakshatram 2023) भगवान मुरुगन को समर्पित प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में अत्यधिक उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से तिरुत्तानी, पलानी, पलामुथिरसोलई के मुरुगन भगवान की मंदिरों में पूरी भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष ‘अग्नि नक्षत्रम’ 2023 का समापन 29 मई सोमवार को है।

पंचांग के अनुसार, प्रत्येक नक्षत्र की 4 तिमाहियां होती हैं और अग्नि नक्षत्र तब सेलिब्रेट किया जाता है, जब सूर्य कृतिका नक्षत्र से होकर गुजरता है। साथ ही सूर्य भरणी नक्षत्र के तीसरे और चौथे चरण से गुजरकर जब रोहिणी नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करता है, तब इस त्योहार की शुरुआत होती है। ‘अग्नि नक्षत्रम’ 14 दिवसीय उत्सव है, जो मई के महीने में मनाई जाती है। आइए जानें इस त्योहार का तिथि व महत्व-

सम्बंधित ख़बरें

इंटरनेशनल मंच पर छाईं रश्मिका मंदाना, दूसरी बार टोक्यो के एनीमे अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर

वैशाख मास में कर लें ये अचूक उपाय, श्री विष्णु कृपा से बदल जाएगी किस्मत

केरलम चुनाव: सियासी दांवपेच के बीच किताबों के दीवाने हैं VD Satheesan, जानें वकालत की बारीकी से सदन तक का सफर

ईंधन संकट के बीच पुलगांव के ग्रामीणों के लिए फिर वरदान बनी बायोगैस, कम खर्च में गैस और खाद का समाधान

तिथि

तमिलनाडु का ‘अग्नि नक्षत्रम’ त्यौहार 14 दिनों तक मनाया जाता है। इस बार यह पावन पर्व 4 मई, गुरुवार से शुरू हो चुका है। इसका समापन 29 मई, सोमवार को होगा। ‘अग्नि नक्षत्रम’ इकलौता त्योहार है, जो भारतीय हिंदुओं द्वारा मई के महीने में मनाया जाता है।

पूजा विधि

इस दौरान पवित्र पहाड़ी गिरि वालम की सुबह-शाम ‘प्रदक्षिणा’ करने का विधान है। कहते हैं, ऐसा करने से यहां पर उगने वाली औषधीय जड़ी-बूटियों की सुगंध अच्छे स्वास्थ्य के साथ, मन को शांति प्रदान करती है। प्रदक्षिणा के दौरान महिलाएं वहां पाए जाने वाले भगवान मुरुगन के प्रिय फूल कदंब के फूलों से सजाती हैं। इसके अलावा, ‘अग्नि नक्षत्रम’ के समय हर दिन मंदिर में भगवान मुरुगन का प्रतिदिन जल से अभिषेक किया जाता है। इस जल को एकत्र करके अंतिम दिन, सभी भक्तों के बीच इसे बांटा जाता है। साथ ही, इस जल को मंदिरों और कुओं में गिराना बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि, कुछ भक्त इस तीर्थ जल को अपने घर भी ले जाते हैं।

धार्मिक महत्व

‘अग्नि नक्षत्रम’ का पावन त्योहार भगवान मुरुगन के श्रद्धालुओं के लिए काफी महत्व रखता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान मुरुगन देवी पार्वती और भगवान शिव के पुत्र हैं। उन्हें योद्धा भगवान के रूप में भी जाना जाता है। भगवान मुरुगन को हिंदू धर्म में ‘स्कंद’, ‘कार्तिकेय’ और ‘सुब्रह्मण्यम’ आदि कई नामों से जाना जाता है। इस दौरान मुरुगन भगवान की आराधना करने से समृद्धि, कल्याण और सफलता का आशीर्वाद मिलता है। हालांकि कुछ लोग इस अवधि को अशुभ भी मानते हैं। ऐसे में कोई भी शुभ काम करने, यात्रा करने या पैसे की लेनदेन से बचने की कोशिश करते हैं।

‘अग्नि नक्षत्रम’ की अवधि को स्पष्ट रूप से भरणी नक्षत्र की तीसरी और चौथी तिमाही के माध्यम से सूर्य की यात्रा के रूप में परिभाषित किया गया है, तारा कृतिका के सभी चार तिमाहियों और अंत में रोहिणी तारे की पहली तिमाही। इस काल को ‘कर्तरी’ या ‘कथिर’ के नाम से भी जाना जाता है। भारत के दक्षिणी राज्यों में लोग विशेष रूप से मानते हैं कि अग्नि नक्षत्रम के 21 दिन की अवधि अशुभ होती है। माना जाता है कि इस दौरान की गई कोई भी यात्रा फलदायी नहीं होती, रोग ठीक होने में अधिक समय लगता है, इस दौरान दिया गया पैसा वापस नहीं मिलता और ऐसी ही अन्य अप्रिय घटनाएं भी होती हैं। एक आम धारणा है कि प्राचीन काल में भी, अग्नि नक्षत्र के समय होने वाली तीव्र गर्मी की लहर के कारण, इस अवधि को शुभ कार्यों को करने के लिए नहीं चुना गया था।

What is agni nakshatram know why this festival is celebrated in south india know more about its date and glory

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2023 | 11:08 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.