क्या शानदार नतीजे आए हैं…कांग्रेस के जख्मों पर थरूर ने रगड़ा नमक, केरल में BJP की जीत पर हुए गदगद!
Kerala Local Body Elections: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को केरल स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF की जीत की तारीफ तो की, लेकिन साथ में नमक भी रगड़ दिया।
- Written By: अभिषेक सिंह
शशि थरूर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shashi Tharoor News: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को केरल स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF की जीत की तारीफ़ तो की। लेकिन उन्होंने अपने तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र में BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर उसे बधाई भी दी और इसे “लोकतंत्र की खूबसूरती” बताया।
तिरुवनंतपुरम के सांसद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोगों के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वह कुल मिलाकर UDF के लिए हो या उनके निर्वाचन क्षेत्र में BJP के लिए। उन्होंने लिखा, “केरल स्थानीय स्वशासन चुनावों में क्या शानदार नतीजा आया है! जनादेश साफ़ है, और राज्य की लोकतांत्रिक भावना चमक रही है।”
45 साल के वामपंथी शासन का अंत
BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में नगर निगम चुनावों में शानदार जीत हासिल की। NDA ने CPI(M) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (LDF) को हराया। जिससे निगम में 45 साल के लगातार वामपंथी शासन का अंत हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
What a day of amazing results in the Kerala local self-government elections! The mandate is clear, and the democratic spirit of the state shines through. A huge congratulations to @UDFKerala for a truly impressive win across various local bodies! This is a massive endorsement… — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 13, 2025
इन दो जगहों पर दी UDF को मात
तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में से BJP ने 50, LDF ने 29, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 19 और दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलीं। इसके अलावा NDA ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के साथ कड़ी टक्कर के बाद पलक्कड़ नगर पालिका को बरकरार रखा और थ्रिप्पुनिथुरा नगर पालिका में कांग्रेस को हराया।
लोकसभा चुनाव में जीती थी त्रिशूर सीट
पिछले लोकसभा चुनावों में BJP के सुरेश गोपी ने त्रिशूर सीट जीती थी। इस निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाली कोडुंगल्लूर नगर पालिका में BJP ने 46 में से 18 वार्ड जीते, त्रिशूर निगम में आठ, गुरुवायूर और वडक्कनचेरी नगर पालिकाओं में दो-दो, कुन्नमकुलम नगर पालिका में सात, इरिंजलकुडा नगर पालिका में छह और चलाकुडी नगर पालिका में एक वार्ड जीता। BJP ने त्रिशूर जिले की ब्लॉक पंचायतों में चार वार्ड और ग्राम पंचायतों में 167 वार्ड भी जीते, लेकिन जिला पंचायत में अपना खाता खोलने में विफल रही।
यह भी पढ़ें: शशि थरूर ने कांग्रेस को हरवाया, अब राहुल दिखाएंगे बाहर का रास्ता? जानें केरल में क्या खिचड़ी पक रही
कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 2025 के केरल स्थानीय निकाय चुनावों में निर्णायक जीत हासिल की है, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चे को झटका लगा है। इसे 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले UDF के लिए एक बड़ा फ़ायदा माना जा रहा है, क्योंकि LDF की तरफ से अलग-अलग वेलफेयर स्कीम के ज़रिए वोटरों को लुभाने की आखिरी कोशिशें नाकाम रही हैं।
