कच्चा नारियल खाने से हेल्थ को क्या हैं फ़ायदे, जानिए क्या कहते है हेल्थ एक्सपर्ट्स
Kachcha Nariyal Khane Ke Fayde: आपको बता दें, नारियल पानी जितना फायदेमंद होता है कच्चा नारियल भी सेहत के लिए उतना ही असरदार साबित होता है। ऐसे में जानिए क्या है कच्चा नारियल खाने के फायदे?
- Written By: सीमा कुमारी
जानिए क्या है कच्चा नारियल खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Kachcha Nariyal Khane Ke Fayde: पूजा-पाठ या शुभ कार्य में इस्तेमाल होने वाले नारियल का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही महत्व सेहत के मामले में हैं। शुद्धता से भरपूर और बिना मिलावट के आज की तारीख में कोई चीज है तो वो है नारियल।
यही वजह है कि डॉक्टर से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट तक सभी रोजाना एक नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। नारियल पानी जितना फायदेमंद होता है कच्चा नारियल भी सेहत के लिए उतना ही असरदार साबित होता है।
आपको बता दें, नारियल में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके पेट, बाल और स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं दिल की सेहत के लिए भी नारियल लाभदायक साबित होता है। जानिए खाली पेट नारियल खाने से क्या फायदे मिलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
Ebola Crisis Congo: कांगो इबोला संकट से 600 मौतें, संयुक्त राष्ट्र ने दी भयानक प्रकोप की चेतावनी
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
जानिए क्या है कच्चा नारियल खाने के फायदे
-
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, कच्चा नारियल खाने से पेट स्वस्थ रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को सुधारने में मदद करता है। इसे खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और गैस व अपच की परेशानी भी कम होती है।
-
खून की कमी होती है दूर
पोषक तत्वों से भरपूर नारियल में ढ़ेर सारे विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। सुबह कच्चा नारियल खाने से शरीर में खून की कमी को दूर होती है। कच्चा नारियल खाने शरीर में आयरन की कमी को दूर होती है। नारियल में पाया जाने वाला आयरन हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है।
-
वजन घटाने में कारगर
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, कच्चा या पका कैसा भी नारियल हो, वेटलॉस में बहुत असर साबित होता है। बदलते मौसम में नारियल खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। हार्ट के मरीज के लिए भी नारियल काफी फायदेमंद साबित होता है।
-
बाल और स्किन को बनाए चमकदार
कच्चा नारियल खाने से बाल स्वस्थ बनते हैं। स्किन के लिए भी कच्चा नारियल खाना फायदेमंद होता है। इससे स्किन ग्लोइंग बनती है और बालों की चमक दोगुनी हो जाती है। कच्चा नारियल एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है।
ये भी पढ़ें: क्या आप भी लेते है जरूरत से ज्यादा विटामिन D, शरीर के इन अंगों को पहुंचता है नुकसान
-
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
आपको बता दें, रोजाना कच्चा नारियल खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। कच्चा नारियल खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है। कच्चे नारियल में अमीनो एसिड और गुड फैट पाया जाता है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
