ये 5 सफेद चीजें हैं हार्ट अटैक की बड़ी वजह, सावधानी से स्वस्थ और लंबी आयु पक्की!

Heart health tips :हार्ट से जुड़ी परेशानियां आज आम बात हो गई हैं और रोजाना खाई जाने वाली 5 सफेद चीजें दिल की सेहत बिगाड़ सकती हैं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती हैं। आइए जानें उन चीजों के बारे में।
ये 5 सफेद चीजें हैं हार्ट अटैक की बड़ी वजह, सावधानी से स्वस्थ और लंबी आयु पक्की!
दिल के दुश्मन हैं ये 5 सफेद फूड्स (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Worst Food For Heart: मौजूदा समय में लोगों को चलते-फिरते हार्ट अटैक आ रहे हैं। रोज इस तरह के वीडियो सामने आते हैं, जिनमें लोग नाचते-गाते भी हार्ट अटैक का शिकार होकर जान गंवा रहे हैं। हार्ट से जुड़ी परेशानियां आज आम बात हो गई हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल और अनुचित खान-पान है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, खान-पान में सही बदलाव करने से दिल की बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। आज आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो दिल के लिए दुश्मन बन सकते हैं और आपको दिल का रोगी बना सकते हैं।

दिल के दुश्मन हैं ये 5 सफेद फूड्स :

  • नमक से बनी चीजें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हार्ट पेशेंट्स के लिए नमक का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, बता दें ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी रुकने लगता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर दिल पर सीधा असर डालता है और हार्ट फेलियर या स्ट्रोक तक का खतरा हो सकता है। इसलिए अपनी डाइट में कम से कम नमक का इस्तेमाल करें।

  • चीनी का अधिक सेवन

आपको बता दें, हार्ट के लिए नमक के अलावा चीनी का अधिक सेवन करना भी नुकसानदायक हो सकता है जो डायबिटीज का कारण बनता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक के रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए अपनी डाइट में कम से कम चीनी का इस्तेमाल करें।

  • मैदा का सेवन

एक्सपर्ट्स बताते है कि, हार्ट के लिए नमक,चीनी के अलावा मैदा का सेवन भी नुकसानदायक होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सफेद मैदा का सेवन न करने की सलाह देते है। क्योंकि, मैदे में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स न के बराबर होते है। ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे वजन बढ़ता है और हार्ट डिजीज का खतरा रहता है। अगर आप अपने हार्ट को स्वस्थ रखना चाहते है तो मैदा का सेवन कम से कम करें।

  • सफेद चावल का सेवन

आपको बता दें, भारतीय घरों में चावल का सेवन खूब किया जाता है। इसके बिना भारतीय घरों की थाली अधूरी मानी जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है।

ये तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाता है और मोटापा बढ़ाने में मदद करता है। आपको बता दें लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में खाने से डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

  • सफेद मक्खन का सेवन

एक्सपर्ट्स की मानें तो, हार्ट के लिए सफेद मक्खन का सेवन भी काफी हद तक नुकसानदायक हो सकता है। बता दें, सफेद मक्खन में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है।

इसका ज्यादा सेवन आर्टरीज में प्लाक जमाने का कारण बन सकता है। इससे ब्लड फ्लो कम होता है और हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com