Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Heat Rashes Home Remedies: तेज गर्मी में आप भी हो गए है घमौरियों से परेशान, तो इन उपायों से रखें ख्याल, शरीर को मिलेगी ठंडक

गर्मी के मौसम में डिहाईड्रेशन और लू के मामलों के साथ शरीर पर घमौरियों की भी शिकायत बढ़ जाती है। घमौरियों के शरीर पर बढ़ने का कारण पसीना, नमी के साथ बैक्टीरियल फंगल इंफेक्शन होता है। जानिए बचाव के खास उपाय के बारे में।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Apr 30, 2025 | 11:43 AM

तेज गर्मी में घमौरियों से ऐसे करें बचाव (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Heat rashes Home Remedies: गर्मी का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जहां पर मई महीने में गर्मी का पारा सबसे तेज देखने के लिए मिलता है। मई महीने में हीट वेव की वजह से शरीर पर बुरे प्रभाव देखने के लिए मिलते है। गर्मी के मौसम में डिहाईड्रेशन और लू के मामलों के साथ शरीर पर घमौरियों की भी शिकायत बढ़ जाती है। घमौरियों के शरीर पर बढ़ने का कारण पसीना, नमी के साथ बैक्टीरियल फंगल इंफेक्शन होता है।

इन इंफेक्शन की वजह से शरीर पर जलन युक्त घमौरियां बढ़ने लगती है। आज हम आपको घमौरियों से बचाव के लिए कुछ उपाय और तरीकों के बारे में बता रहे है जो शरीर को ठंडक पहुंचाते है।

घमौरियों से बचाव के लिए जानिए खास टिप्स

गर्मियों में आप घमौरियों की समस्या से निजात पाने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो इस प्रकार है…

सम्बंधित ख़बरें

Ramadan 2026: सहरी में खाएंगे ये चीजें तो दिनभर नहीं लगेगी भूख और प्यास, जानें झटपट बनने वाली रेसिपी

Constipation Relief: पेट की गंदगी को साफ कर देगा यह 1 नुस्खा; कब्ज होगा छूमंतर और चेहरे पर आएगा ग्लो

धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी नुकसान!

Mehendi Designs: दुल्हन की सहेलियों के लिए बेस्ट हैं उंगलियों के ये 5 डिजाइन्स, मिलेगा सेलिब्रिटी जैसा लुक

1- गर्मी में घमौरियों को पनपने से रोकने के लिए आप दिन में दो बार नहाने का नियम बनाएं। गर्मी में पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से पोर्स ब्लॉक हो जाते है। इस वजह से स्किन पर इंफेक्शन और दाने हो सकते है। इसके लिए आप एक बार साबुन से और दूसरी बार केवल सादे पानी से नहाएं, साबुन का इस्तेमाल कम करना चाहिए।

2-घमौरियों की वजह से शरीर में जलन औऱ लाल चकते बन गए है तो इसके लिए एंटी-फंगल पाउडर का इस्तेमाल करें यह फंगल संक्रमण से बचाते है।खासतौर पर अंडरआर्म्स और थाइज़ में पाउडर लगाना जरूरी होता है।

3-तेज गर्मी से पनपी घमौरियों पर राहत पाने के लिए आप नीम या टी ट्री ऑयल आधारित उत्पादों का इस्तेमाल करें यह काफी अच्छा होता है।

4-गर्मी में तंग या टाइट कपड़े पहनने की बजाय आप कॉटन और आरामदायक कपड़े पहनें। घमौरियां या रैशेज़ की समस्या कम हो जाती है।

5-नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह से सुखाना जरूरी होता है। जहां पर पानी जमने से समस्या हो सकती है।

लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें 

इन घरेलू उपायों से शरीर में पाएं ठंडक

अगर आप घमौरियों की समस्या से जूझ रहे है तो आपको इन घरेलू उपायों के बारे में जान लेना चाहिए, जो इस प्रकार है…

1- एलोवेरा + टी ट्री ऑयल: रात में हल्का एलोवेरा जेल और 1–2 बूंद टी ट्री ऑयल मिलाकर लगाएं — यह बैक्टीरिया को खत्म करता है और ठंडक भी देता है।

2-नीम की पत्तियों का पानी: यह उपाय सबसे कारगर होता है। इसके लिए नहाने के पानी में नीम की पत्तियों को उबालकर डालें — यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।

3- बेसन + हल्दी उबटन: सप्ताह में दो बार बेसन, हल्दी और थोड़े गुलाबजल से उबटन बनाकर लगाएं — यह त्वचा को साफ रखता है और संक्रमण से बचाता है।

Ways to prevent heat rash in extreme heat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2025 | 11:43 AM

Topics:  

  • Healthy Tips
  • Heat Wave
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.