मानसून में संक्रमण से बचना चाहते है? तो इन चीजों को छूने के बाद जरूर धोएं हाथ
- Written By: वैष्णवी वंजारी
(Image-Twitter)
नई दिल्ली: ज्यादातर तबियत खराब हमारी मानसून में ही होती है, क्यों की इस मौसम में संक्रमण ज्यादा होता है। बारिश के मौसम में गंदे पानी, बारिश और पसीने के कारण लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो जाती हैं, जिससे तबीयत खराब होती है। आपको बता दें कि इन समस्याओं के पीछे कारण बेड बैक्टीरिया और वायरस होता है। कई बार इन सबके लिए वजह होती है हमारी गलत आदतें, जी हां लोग इनके चपेट में अपनी गलत आदतों के कारण आ जाते हैं।
यदि मानसून के मौसम में कुछ चीजों को छूने के बाद अपने हाथ धो जाएं तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। कोरोना की वजह से बीते 2 सालों से हमने हाथ धोने के महत्व को समझा है, और अब भी हमें बीमारियों से और संक्रमण से बचने के लिए इन चीजों को छूने के बाद आपको याद से हाथ धोने है। आइए जानते है आखिर किन चीजों को छूने के बाद हमको हाथ धोने है…
- सबसे पहले हम आपको बता दें कि घर के दरवाजे को छूने के बाद व्यक्ति को अपने हाथ जरूर धोने चाहिए। जी हां इन्फेक्शन फैलने का सबसे बड़ा खतरा दरवाजे के हैंडल से ही फैल सकता है। ऐसे में समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें। इससे आप संक्रमण होने से बच सकते है।
- अगर आप बाहर जा रहे है या फिर आप शॉपिंग करने जा रहे हैं तो मार्केट में शॉपिंग बैग्स या कैरी बैग्स को पकड़ने के बाद भी अपने हाथ को समय-समय पर सैनिटाइज करना ना भूलें, यह एक अच्छी आदत है इसे अपनाएं।
- जैसे की हमने आपको बताया किसी भी चीज को छूने से पहले हाथ धोना है। मानसून के मौसम में मेट्रो कार्ड या किसी मेन्यू कार्ड को छूने के बाद भी अपने हाथों को सैनिटाइज जरूर करें, और स्वस्थ रहे।
- आज के समय में लोगों के हाथों में फोन हर वक्त लगा रहता है, मानो फोन के बिना हम अधूरे है। ऐसे में अपने फोन को छूने के बाद या लैपटॉप पर काम करने के बाद भी अपने हाथों को सैनिटाइज करना ना भूलें।
- इतना ही नहीं बल्कि नोट और सिक्कों को छूने के बाद भी आपको अपने हाथ सैनिटाइज करने चाहिए ऐसा करने से भी आप संक्रमण से बच सकते हैं, और बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों से आप बच सकते है।
