किस विटामिन की कमी से हड्डियां हो जाती हैं कमज़ोर? इन चीजों को डाइट में शामिल कर बनाएं हड्डियां मजबूत
Vitamin D Deficiency: हड्डियों के कमजोर होने का मुख्य कारण विटामिन D और कैल्शियम की कमी होती है। सही डाइट और पर्याप्त धूप लेने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और कमजोरी दूर हो सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी
Vitamin D Deficiency (Source. Pinterest)
Vitamin D Deficiency Bones: आजकल कम उम्र में ही लोगों को हड्डियों में दर्द, कमजोरी और शरीर में थकान जैसी समस्याएं होने लगी हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार , इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी बताई जा रही है। खासतौर पर, शरीर में विटामिन D और कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे दर्द और थकान महसूस होती है।
खराब खान-पान और अनियमित जीवनशैली भी इन समस्याओं को बढ़ा देती है। अगर आप भी हड्डियों में दर्द, कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो आपको आज बताते हैं, ये किस कमी के कारण होता है ?
किस विटामिन की कमी से होती हैं हड्डियों में दर्द ?
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, हड्डियों में दर्द होने का मुख्य कारण शारीर मे विटामिन डी की कमी होता है। अगर इसकी कमी शरीर में होने लगती है, तो हड्डियों में दर्द, कमजोरी और अकड़न जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
Homemade Uttapam: हर सुबह एक जैसा नाश्ता क्यों? आज ट्राई करें साउथ इंडियन डिश उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी
Liver Detox: लिवर को रखना है फिट? आज से डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड सब्जियां
Glass Skin: चेहरे पर चाहिए कांच जैसा निखार? खीरे में मिलाएं ये 2 चीजें, टैनिंग और दाग-धब्बों से मिलेगी राहत
बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर! जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए
इसके अलावा बात की जाए, तो विटामिन B12,विटामिन C और कैल्शियम की कमी भी हड्डियों और मांसपेशियों को अंदर से बुरी तरह खोखला कर देती है। इसलिए सही खानपान के साथ विटामिन D और कैल्शियम से भरपूर चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाए।
ये भी पढ़ें- Raw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
विटामिन D की कमी के क्या है लक्षण?
शरीर में विटामिन डी की कमी होने का कारण खराब खान-पान, धूप में कम निकलना, बदलती लाइफस्टाइल बताया जा रहा है। खासतौर पर, युवाओं में भी जोड़ों का दर्द और हड्डियों की कमजोरी (Weak Bones) तेजी से बढ़ रही है।
विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियों और जोड़ों में लगातार दर्द, जल्दी थक जाना, बार-बार बीमार पड़ना, मांसपेशियों में कमजोरी, बाल झड़ना इन चीजों की समस्या होने लगती है।
ऐसे करें विटामिन डी की कमी को पूरा ?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में दूध, दही, हरी सब्जियां, अंडा, फल और सूखे मेवे को रोजाना शामिल करना ही चाहिए। इसके अलावा, रोजाना कुछ समय सुबह-सुबह धूप में बैठे। डॉक्टर की सलाह आपको जरूर लेनी है।अगर आप लापरवाही करते हैं, तो आप कई सारी बीमारियां शरीर को घेर लेंगी।
