Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चेहरे के लिए वरदान होता है गिलोय, खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Giloy for Skin Care: आयुर्वेद में गिलोय को त्वचा के लिए वरदान माना गया है, जिसे संस्कृत में 'अमृता' कहा जाता है।एक गुणकारी पौधा है जो चेहरे को बेदाग बनाकर खोई रंगत लौटा देता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Sep 19, 2025 | 10:53 AM

स्किन के लिए गिलोय के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

 

Benefits of Giloy: इंसान को सेहत के अलावा ही अपने शरीर के अंगों पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। चेहरे और बालों की सुंदरता हर व्यक्ति के लिए जरूरी होता है जिसके लिए महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स खर्च करते है। आयुर्वेद में भी चेहरे की सुंदरता और दाग-धब्बों को मिटाने से जुड़े कई उपाय मौजूद है जिन्हें अपनाने से फायदा मिलता है। हम आज बात कर रहे है गिलोय की। यह आयुर्वेदिक औषधियों में शामिल ऐसा एक गुणकारी पौधा है जो चेहरे को बेदाग बनाकर खोई रंगत लौटा देता है। आयुर्वेद में गिलोय को त्वचा के लिए वरदान माना गया है, जिसे संस्कृत में ‘अमृता’ कहा जाता है।

कौन से तत्व है जरूरी

गिलोय को आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल करने के लिए उपयोगी माना गया है। इसका उपयोग सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बेहद फायदेमंद है। वहीं पर गिलोय को खाने के अलावा लगाने से भी आपको फायदा मिल जाता है। दरअसल, गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और उसमें निखार लाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Jamun Benefits: जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल? इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान

Anaemia In Women: महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी? जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

Redness On Face: चेहरे की लालिमा के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानिए घरेलू उपाय और बचाव के तरीके

Kangana Ranaut: एलिगेंस, ग्रेस और रॉयल्टी का परफेक्ट मेल हैं कंगना रानौत के ये साड़ी स्टाइल, टिक जाएंगी नजरें

इन तरीकों से गिलोय का चेहरे के लिए करें इस्तेमाल

1- चेहरे पर दाग-धब्बे हैं या फिर मुहांसे बार-बार निकलते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका है गिलोय के पाउडर को कच्चे दूध के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें और उसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

2- अगर आप पहले के तरीके को कुछ दिनों तक लगातार करते है को त्वचा का रंग निखरने लगता है। इसके अलावा दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को सॉफ्ट करता है और गिलोय की औषधीय ताकत उसे भीतर से ठीक करती है।

3-अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो गिलोय पाउडर में गुलाब जल मिलाकर फेस पैक लगाएं। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और दाग-धब्बे भी हल्के होते हैं।

4-गिलोय की मुलायम लकड़ी को पानी के साथ पीसकर चेहरे पर लगाने से भी जबरदस्त फायदे मिलते हैं। पुराने समय में गांवों में महिलाएं गिलोय की लकड़ी को सिलबट्टे पर घिसकर चेहरे पर लगाती थीं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इससे त्वचा से गंदगी और बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं, साथ ही लाल चकत्ते या खुजली भी धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।

ये भी पढ़ें- क्या सच में 2.5 लीटर पानी पीने से नहीं होती शरीर में पानी की कमी, जानिए पूरी बात

5- अगर आपकी बहुत जल्दी ड्राई हो जाती है या बार-बार मुहांसे निकलते हैं, वे गिलोय के ताजे तने के पेस्ट में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। एलोवेरा त्वचा को ठंडक और नमी देता है, जबकि गिलोय त्वचा को संक्रमण से बचाता है।

Use giloy in these ways to enhance facial beauty

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 19, 2025 | 10:53 AM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Lifestyle News
  • Skin Care
  • Skin Care Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.