
Ganesh Chaturthi Rangoli: गणेश चतुर्थी पर घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल को रंगोली से सजाने की परंपरा है। अगर आप इस बार सिंपल लेकिन थोड़ी हटके Ganpati Rangoli बनाना चाहती हैं, तो ये 6 डिजाइन आपके काम आ सकते हैं। इनमें गणपति की आकृति, फूलों और रंगों के साथ क्रिएटिव पैटर्न का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आप रंगों की जगह कुछ नेचुरल इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो फूलों वाली गणपति रंगोली खूबसूरत विकल्प है। बीच में गणपति की आकृति बनाकर उसके चारों तरफ गेंदे, गुलाब और पत्तियों से बॉर्डर तैयार करें। यह डिजाइन पूजा स्थल के सामने बहुत सुंदर लगेगा।
कम समय में रंगोली बनानी है, तो यह डिजाइन चुनें। सफेद रंग से गणपति की आउटलाइन बनाएं और बीच में लाल या पीले रंग से छोटा-सा तिलक लगाएं। चारों तरफ छोटे फूल, दीये या बिंदियां बनाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है।
पहले एक बड़ा गोल घेरा बनाएं और उसके बीच में छोटा-सा गणपति डिजाइन तैयार करें। इसके बाद बाहरी हिस्से में फूलों, पंखुड़ियों और ज्योमेट्रिक पैटर्न की बॉर्डर बनाएं। गोल रंगोली छोटी जगह में भी अच्छी लगती है और इसे दरवाजे के पास आसानी से बनाया जा सकता है।
इस बार गणपति की पारंपरिक आकृति के साथ कमल का मोटिफ जोड़ें। गणपति को बीच में रखें और उनके पीछे या नीचे कमल की पंखुड़ियां बनाएं। गुलाबी, लाल, पीले और सफेद रंगों का कॉम्बिनेशन डिजाइन को खूबसूरत बना सकता है। कमल और गणपति का कॉम्बिनेशन पूजा स्थल के लिए खास आकर्षक लगेगा।
अगर आपको रंग-बिरंगी रंगोली पसंद है, तो गणपति के चारों ओर मोर पंख जैसा पैटर्न बनाएं। हरा, नीला, पीला और बैंगनी रंग इस्तेमाल करके पंखों की आकृति तैयार करें। बीच में छोटा गणपति डिजाइन रखें। इससे साधारण गोल रंगोली भी काफी क्रिएटिव नजर आएगी।
शाम की पूजा के लिए दीयों वाली गणपति रंगोली सबसे अच्छी लगेगी। बीच में गणपति बनाएं और चारों तरफ रंगीन फूल या पंखुड़ियों का पैटर्न तैयार करें। बाहरी बॉर्डर पर छोटे दीये रखें। दीयों की रोशनी से रंगोली और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देगी।