Ganesh Chaturthi Fashion: महिलाओं के लिए 7 ट्रेडिशनल गणपति स्टाइल आइडिया, नौवारी साड़ी से लेकर नथ तक

Ganesh Chaturthi Outfit Idea: इस गणपति अगर आप भी इस बात में उलझी हुई हैं कि आपको क्या पहनना है, तो इस लेख में दिए गए ट्रेडिशनल फैशन आइडिया को ट्राई करें, जो आपको देगा परफेक्ट पूजा लुक।
Ganesh chaturthi fashion saree nauvari ethnic wear rrs05
गणेश चतुर्थी फैशनफोटो.सोशल मीडिया
Updated on
Nauvari Saree
गणेश चतुर्थी के लिए नौवारी साड़ी सबसे खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक देती है। इसके साथ महाराष्ट्रियन नथ, झुमके, हरी चूड़ियां और गजरा लगाकर पूरा गणपति लुक पा सकती हैं। फोटो.सोशल मीडिया
Paithani Saree
पैठनी साड़ी का गोल्डन बॉर्डर और पारंपरिक पल्लू गणपति उत्सव के लिए शानदार लगता है। इसके साथ ट्रेडिशनल या टेंपल ज्वेलरी और बन हेयरस्टाइल आपके लुक को और खास बना सकते हैं। फोटो.सोशल मीडिया
Silk Saree
अगर आपको ज्यादा हैवी स्टाइल पसंद नहीं है, तो खूबसूरत सिल्क की साड़ी का चयन बेहतर होगा। त्योहार पर चटख रंग फेस्टिवल वाइब देता है, इसलिए पीला, नारंगी, लाल या हरे रंग की साड़ी के साथ सिंपल गोल्ड ज्वेलरी परफेक्ट रहेगी। फोटो.सोशल मीडिया
Cotton Saree
पंडाल घूमने या दिनभर गणपति दर्शन के लिए कॉटन सी एक कंफर्टेबल ऑप्शन है। इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स, छोटी बिंदी और मिनिमल मेकअप रखकर सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक क्रिएट किया जा सकता है। फोटो.सोशल मीडिया
Anarkali Suit
साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो हैवी अनारकली एक बढ़िया विकल्प है। हल्की ज्वेलरी, छोटी बिंदी और खुले बाल या सॉफ्ट बन के साथ यह लुक पूजा और फैमिली फंक्शन दोनों के लिए अच्छा लगेगा।फोटो.सोशल मीडिया
Ethnic wear
गणेश चतुर्थी के लिए पीला, नारंगी या ब्राइट रेड कलर जैसे ब्राइट फेस्टिव शेड्स अच्छे विकल्प हैं। आप इन रंगों में कुर्ता सेट, शरारा या इंडो वेस्टर्न एथनिक वियर ट्राई कर सकती हैं। फोटो.सोशल मीडिया
Maharashtrian Look
for Ganpati Puja
सिंपल साड़ी या एथनिक आउटफिट के साथ नथ, झुमके, चूड़ियां और गजरा लुक में तुरंत फेस्टिव टच जोड़ देते हैं। बस आउटफिट हैवी हो तो ज्वेलरी को थोड़ा मिनिमल रखें, ताकि पूरा लुक बैलेंस्ड दिखे। फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com