मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी होता है दयालु होना, विश्व दयालुता दिवस पर समझिए खुद के प्रति करूणा का अर्थ

दयालु स्वभाव को लेकर आज दुनियाभर में विश्व दयालुता दिवस (World kindness day 2024) मनाया जाता है इस भाव का दुनिया में प्रचार करता है।विश्व दयालुता दिवस को हर साल 13 नवंबर के दिन मनाया जाता है।
World Kindness Day, दयालु स्वभाव, दयालु स्वभाव के बारे में
विश्व दयालुता दिवस 2024 (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

World kindness day 2024: दुनिया में कई प्रकार का व्यवहार औऱ लोग होते है जिसके अनुसार उनके स्वभाव में करूणता और दयालुपन होता है। अच्छे जीवन के लिए व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति के प्रति दयालु स्वभाव रखना जरूरी होता है। अगर आप इस प्रकार हर किसी से सभी व्यवहार या दयालुता रखते हैं तो आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर होती है। यहां पर दयालु स्वभाव को लेकर आज दुनियाभर में विश्व दयालुता दिवस (World kindness day 2024) मनाया जाता है इस भाव का दुनिया में प्रचार करता है।

जानिए विश्व दयालुता दिवस का इतिहास

इस दिवस के इतिहास की बात की जाए तो, विश्व दयालुता दिवस को हर साल 13 नवंबर के दिन मनाया जाता है। यह दिवस दयालु स्वभाव के प्रति दुनिया में प्रचार करता है। इस दिवस की शुरुआत जापान में वर्ष 1997 में की गयी थी। इस दिवस का उद्देश्य खासकर लोगों को अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करना और दूसरों के प्रति दयालु स्वभाव को व्यक्त करने पर जोर देता है।

इस दिवस को जापान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात सहित नाइजीरिया में मनाया जाता रहा था जिसके बाद से काफी लम्बे समय के बाद सिंगापुर और अब भारत और इटली भी इस मुहिम में शामिल हो गए हैं।

दयालु बनना भी होता है जरूरी

अगर आप अपने स्वभाव को दूसरे से क्रूर या कठोर रखते हैं तो जाहिर सी बात हैं आप किसी के मानसिक स्थितियों को समझ नहीं पा रहे है। आप अपने लिए दयालु नहीं है औऱ दूसरे के प्रति हो तो आप यहां पर खुद की क्षमता का हनन करते है। इस दयालु स्वभाव को लेकर फोर्टिस हेल्थ केयर में मानसिक स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख मनोवैज्ञानिक डॉ. कामना छिब्बर ने इसे लेकर कई प्रकार की जानकारियां दी हैं जो इसे खास बनाती है।

जानिए अपने प्रति दयालु होना क्यों होता हैं जरूरी

यहां पर दयालुता दिवस पर इस बात को समझें कि, अपने प्रति दयालु क्यों होना जरूरी है तो इसके कई सारे फायदे मिल जाते है।

1- चुनौतियों का सामना करने के लिए

यहां पर दयालुता दिवस के मौके पर जानें कि, अगर हम अपने खुद के प्रति दयालुपन रखते हैं तो, कई प्रकार की चुनौतियों का सामना कर पाना आसान हो जाता है। किसी भी समस्या में आपका दयालु स्वभाव कठोरपन के अलावा ज्यादा कारगर होता है। इसके लिए खुद के प्रति दयालु बने रहें।

2-स्वयं को समझने के लिए

यहां पर आप स्वयं को समझने के लिए दयालु स्वभाव रखें अपने अंदर की कमी को निकालकर अपनी ताकत को पहचानें। स्वयं को समझने से आप अपनी पसंद औऱ नापसंद को जान पाएंगे। अच्छाई और बुराई के पहलू को जान पाएंगे। खुद को समय नहीं दे पाने की वजह से मेंटल हेल्थ पर इसका असर पड़ने लगता है इसके लिए खुद के प्रति दयालु स्वभाव रखें इससे आप खुद को एक्टिव और क्रिएटिव बना पाते है।

3-रचनात्मक दृष्टिकोण के लिए

अगर आप अपने खुद को क्रिएटिव रखना चाहते हैं तो दयालु बने रहे इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। दयालु स्वभाव से आप सभी कार्यों को भलीभांति और क्रिएटिव ढंग से पूर्ण कर सकते हैं।

4- कठिन सिचुएशन के लिए निकालें समय

अगर आप अपने दयालु स्वभाव को अपनाते हैं तो, कठिन परिस्थितियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसके लिए आप अपने प्रति सकारात्मक और आशावादी सोच को बनाए रखें। किसी भी समस्या से बाहर निकलने के लिए सकारात्मक सोच और सही निर्णय जरूरी होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com