-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Turmeric Milk Is A Mine Of Properties Know Its Priceless Benefits
हल्दी वाला दूध है गुणों की खान, जानिए इसके अनमोल फायदे
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-सीमा कुमारी
आयुर्वेद के अनुसार, रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। दादी मां के नुस्खों में दूध को सबसे हेल्दी और पौष्टिक चीज माना गया है। क्या आप जानते हैं, रात को सोते वक्त दूध में हल्दी मिलाकर पीने से हमारी सेहत को कई बड़े फायदे हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, हल्दी में मौजूद एंटीबायोटिक प्रॉपर्टीज और दूध में कैल्शियम की शक्ति हमारे सेहत को दोगुनी रफ्तार से बूस्ट करती है। आइए जानें हल्दी वाला दूध पीने से होने वाले अद्भुत फायदों के बारे में-
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हल्दी वाला दूध जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत को दूर करता है। हल्दी और दूध में मौजूद गुणकारी तत्व बढ़ती उम्र के लोगों में होने वाली जोड़ों की समस्या से राहत दिलाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Daily Milk Intake: क्या जरूरत से ज्यादा दूध पीना भी दे सकता है बीमारियों को निमंत्रण, कितनी मात्रा है फायदेमंद
Real Turmeric vs Fake Turmeric: कहीं आपकी हल्दी में तो नहीं मिल रहा जहर? ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Raw Milk Uses For Skin: चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका
कैंसर से बचने में हल्दी का हो सकता है बड़ा रोल, कैसे करें इस्तेमाल ये जानना ज़रूरी
दूध को हड्डियों और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। दूध में हल्दी मिलाकर इसका सेवन करना आपकी इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में मदद कर सकती है। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। कई डॉक्टर सामान्य सर्दी और फ्लू से बचे रहने के लिए रोजाना एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीने की सलाह देते हैं। यह आदत आपकी प्रतिरक्षा शक्ति को मजबूत कर सकती है।
हल्दी वाला दूध हमारे ब्रेन हेल्थ को भी प्रमोट करने का काम करता है। यह डिप्रेशन और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का जोखिम करता है। हल्दी वाला दूध दिमाग के न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रोटीन लेवल को बढ़ाता है, जिससे हमारी दिमागी शक्ति दुरुस्त रहती है।
रिसर्च के मुताबिक, हल्दी या हल्दी वाला दूध शरीर को गंभीर रोगों से लड़ने की ताकत भी देता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का पोषक तत्व कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। इसमें ओवेरियन, फेफड़े और स्किन से जुड़े कैंसर शामिल है।
एक्सपर्ट्स की मानें हल्दी को हमारी स्किन के लिए भी बहुत बेहतरीन चीज माना जाता है। पुराने जमाने में इसका इस्तेमाल स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में किया जाता था। ऐसा कहते हैं कि हल्दी ना सिर्फ दमकती त्वचा देती है, बल्कि भयंकर बैक्टीरिया को भी दूर रखती है।
Turmeric milk is a mine of properties know its priceless benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागालैंड में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
Jul 30, 2026 | 09:05 AMनवभारत विशेष: सिर्फ कड़ी सजा नहीं, परीक्षा व्यवस्था में सुधार भी जरूरी; नया विधेयक क्या कहता है?
Jul 30, 2026 | 09:00 AMमहाराष्ट्र की स्कूली कैंटीनों पर FDA की नजर, सेफ फूड फॉर एवरी चाइल्ड अभियान शुरू, FSSAI लाइसेंस अनिवार्य
Jul 30, 2026 | 08:55 AMCWG 2026: जैसमीन की जीत के साथ भारत का बड़ा धमाका, बॉक्सिंग में 6 और पदक हुए पक्के
Jul 30, 2026 | 08:49 AMमणिपुर में अचानक क्यों होने लगी ताबड़तोड़ गोलीबारी? गांव के वॉलंटियर की मौत, CRPF जवान भी घायल
Jul 30, 2026 | 08:48 AMभूकंप के खतरे से कांप रहा जापान! टोक्यो के बाद अब दूसरी राजधानी बनाने की तैयारी, जानें कौन सा शहर है सबसे आगे
Jul 30, 2026 | 08:41 AMAadhaar Card Service: यूपी वालों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब गांव में मिलेगी आधार कार्ड सर्विस
Jul 30, 2026 | 08:35 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














