
Tea Alternative Drink: त्योहार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है और मेहमानों के साथ एक कप चाय कब दो-तीन कप हो जाती है, पता ही नहीं चलता। अगर आप इस बार चाय से थोड़ा ब्रेक लेना चाहती हैं तो घर पर कुछ अलग और आसान ड्रिंक्स बना सकती हैं। ये 6 ड्रिंक्स त्योहारों की मेहमाननवाजी के भी काम आएंगे और रोज-रोज की चाय से भी बदलाव देंगे।
नींबू के रस में गुलाब का शरबत, ठंडा पानी और बर्फ मिलाकर गुलाब लेमोनेड तैयार करें। ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां डालकर इसे त्योहारों के हिसाब से खूबसूरत अंदाज में सर्व कर सकती हैं।
कोकम शरबत बनाने के लिए कोकम को भिगोकर उसका पानी तैयार करें। इसमें थोड़ा गुड़, भुना जीरा और काला नमक मिलाएं। ठंडा करके पुदीने की पत्तियों के साथ सर्व करें। इसे पानी या सोडा से टॉप-अप करें।
दूध में कुछ केसर के धागे और बादाम का पेस्ट मिलाकर इसे हल्का गर्म करें। स्वाद के लिए इलायची और जरूरत के अनुसार मिठास डालें। इसे गरमा-गरम ही पिएं। इससे नींद भी अच्छी आती है और हेल्दी भी है।
कुछ चटपटा और रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीना है, तो पुदीना, भुना जीरा, काला नमक, नींबू और थोड़ा सा अदरक मिलाकर जलजीरा तैयार करें। ठंडा पानी डालें और ऊपर से पुदीना डालकर सर्व करें।
अगर आपको पार्टी टेबल के लिए रंगीन ड्रिंक तैयार करना है, तो स्ट्रॉबेरी को ग्राइंड करके उसका पल्प तैयार कर लें। इसमें नींबू का रस, ठंडा पानी और जरूरत के अनुसार मिठास मिलाएं। बर्फ डालकर तुरंत सर्व करें।