आज रक्षाबंधन की रात जरूर करें दीपक से जुड़ा ये उपाय, घर में होगा पैसों का अंबार
vastu tips: रक्षाबंधन की शाम को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर एक -एक दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दीपक की लौ बाहर की ओर होनी चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है
- Written By: सीमा कुमारी
रक्षाबंधन के रात दीपक से करें ये अचूक उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Raksha Bandhan upay 2025: आज भाई-बहन के पवित्र प्यार और रिश्तों का प्रतीक रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। राखी के शुभ अवसर पर बहनें अपने भाई की दाहिनी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई के सुखी जीवन की कामना करती है। वहीं पर भाई, बहन से वादा करता है कि, वह अपनी बहन की रक्षा हर कदम पर करेगा।
आपको बता दें, यह दिन न केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का है, बल्कि यह धन-धान्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति का भी एक शुभ अवसर है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक घर के प्रमुख स्थानों में दीपक जलाना भी एक है।
रक्षाबंधन के दिन दीपक से करें ये अचूक उपाय
जलाए तुलसी के पास दीपक
सम्बंधित ख़बरें
S Name Personality: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है ‘S’ अक्षर के नाम वाले, गुरु की बनी रहती है कृपा
Third Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
Morning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
Adhik Skanda Shashthi 2026: क्यों खास है इस बार की अधिक स्कन्द षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व
रक्षाबंधन के दिन तुलसी के पास तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। जैसा कि, तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में रक्षाबंधन की शाम को स्नान करके तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें। यह उपाय घर में धन और सुख-समृद्धि लाता है।
पीपल के पेड़ के पास
इस दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से शनि देव और पितरों का आशीर्वाद मिलता है, जिससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और धन लाभ होता है।
जलाएं आटे के दीपक
आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए रक्षाबंधन के दिन एक आटे का दीपक बनाएं। उसमें सरसों का तेल डालकर दीपक जलाएं और उसे घर के सबसे अंधेरे कोने में रख दें। यह उपाय घर में छिपी हुई नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है और धन के आगमन के रास्ते खोलता है।
ये भी पढ़ें-जन्माष्टमी के दिन इस विधि से इन सामग्रियों से करें लड्डू गोपाल की पूजा, मिलेगी श्रीकृष्ण जी की कृपा
घर के मुख्य द्वार पर
रक्षाबंधन की शाम को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर एक -एक दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दीपक की लौ बाहर की ओर होनी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके साथ ही घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- दीपक हमेशा मिट्टी या आटे का ही इस्तेमाल करें।
- गाय का घी या सरसों का तेल ही दीपक में इस्तेमाल करें।
- दीपक की बत्ती रुई या कलावे की ही होनी चाहिए।
- दीपक जलाने के बाद उसे बार-बार बुझाना या छेड़ना नहीं चाहिए।
