आज श्रीराम जन्मोत्सव पर इस विधि से करें अखंड रामायण का पाठ, होगी अमोघ फल की प्राप्ति
आज रामनवमी पर भगवान श्री राम का आशीर्वाद पाने के लिए अखंड रामायण का पाठ करें।
- Written By: दीपिका पाल
राम नवमी पर करें अखंड रामायण का पाठ (डिजाइन फोटो)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: आज देशभर में श्री रामनवमी 2024 (Ram Navami 2024) की धूम है जिसे शुभ मुहुर्त में मंदिरों और घर में मनाया जाएगा। इस दिन विधिवत पूजन करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है तो वहीं आपका दिन बेहतर बनता है। इस दिन को और भी भक्तिमय बनाने के लिए आज आप अखंड रामायण (Akhand Ramayan) का पाठ विधि-विधान से कर सकते है। जानिए क्या चाहिए पूजा सामग्री और विधि।
जानिए रामायण पाठ की पूजन सामग्री
रामनवमी पर आप अखंड रामायण का पाठ करने से पहले ही कुछ पूजन सामग्री के बारे में जान लें, जो आपके लिए जरूरी है।
आम का पत्ता, तुलसी, आसन, अबीर, घूप, बत्ती, दीपक, गंगाजल, गौमूत्र, घी, गुलाब जल, हल्दी, इत्र, जनेऊ, कपूर, लौंग, मिश्री, मिठाई, नारियल, चौरंग, पीली सरसों, फूल माला, सिंदूर, सुपारी, एक कटोरी पंचामृत आदि।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
क्या है अखंड रामायण की पूजा विधि
यहां पर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रामनवमी पर अखंड रामायण पाठ का महत्व खास है कहते है यह पाठ 24 घंटे तक लगातार चलता है इसमें रामायण पढ़ने के लिए मंडली या घर के लोग अगातार रामायण को पढ़ते है इसे बिना खंडित किए पूरा करना जरूरी होता है ऐसा नहीं होता है तो परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है।
1- सबसे पहले रामचरितमानस का पाठ शुरु करने से पहले सभी देवताओं का आवहान करें, सबसे पहले एक चौकी लें और सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा पूर्व दिशा में मुख करके स्थापित करें।
2- इसके बाद पूजा में तुलसी की पत्तियां जरूर रखें।
3-इसके बाद भगवान श्री राम की प्रतिमा के सामने चावल रखने के बाद कलश को स्थापित करें।
4-यहां पर आप रामचरित मानस का पाठ कर रहें है तो कलश के मुख पर पांच आम के पत्ते रखकर नारियल रखें।
5- नारियल और कलश को मौली से बांधें। फिर कुमकुम से कलश पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
6-भगवान की प्रतिमा के सामने एक तरफ सुपारी, लौंग, इलायची, मिश्री रखें। दूसरी तरफ फूल और भोग रखें।
7- रामचरितमानस के पाठ के बाद आरती विधिवत रूप से करें। उसके बाद हवन करें।
8-पूजा करने के बाद ब्राह्मणों को भोग अवश्य लगाएं।
जानिए क्या है अखंड रामायण का महत्व
यहां पर इस विधि से अखंड रामायण करने से आपको अमोघ लाभ की प्राप्ति हो रही है। कहते है अखंड रामायण का पाठ करने से व्यक्ति की सभी बाधाएं दूर हो सकती है और व्यक्ति पर श्रीराम और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।
