File Photo
-सीमा कुमारी
नई दिल्ली: दिवाली (Diwali 2022) का महापर्व इस साल आज यानी 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, दीपावली का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्ति के बाद अयोध्या आए थे जिसकी खुशी में सभी नगरवासी अपने प्रभु राम के स्वागत में दीप जलाएं थे।
इसके अलावा ऐसी मान्यता भी है कि, दीपावली पर मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं इस कारण दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। आइए जानें इस दिवाली पर किस शुभ-मुहूर्त में करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा और पूजा से जुड़ी सभी जानकारियां-
शाम 6 बजकर 54 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक
लक्ष्मी पूजन की अवधि-1 घंटा 21 मिनट
प्रदोष काल – शाम 05 बजकर 42 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक
वृषभ काल – शाम 06 बजकर 54 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त-
रात 11 बजकर 40 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक
अवधि – 50 मिनट तक
सायंकाल मुहूर्त (अमृत,चल):
17:29 से 19:18 मिनट तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ):
22:29 से 24:05 मिनट तक
रात्रि मुहूर्त (शुभ,अमृत,चल):
25:41 से 30:27 मिनट तक