रेगिस्तान में ‘कश्मीर’ जैसा नज़ारा: राजस्थान में ओलावृष्टि और बारिश से बदला मौसम
Rajasthan Weather Update : राजस्थान में ओलावृष्टि और बारिश से मौसम बदला, बीकानेर के खेत बर्फ जैसे नजर आए। आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ सकता है। 7 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bikaner Hailstorm Video : अप्रैल महीने में जहां आमतौर पर राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिलता है, वहीं इस बार मौसम ने बिल्कुल अलग रूप दिखाया है। तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि ने रेगिस्तानी इलाकों को भी ठंडे प्रदेश जैसा बना दिया है।
बिकानेर जिले के अर्जुनसर से सामने आए एक वीडियो में खेत बर्फ की चादर से ढके नजर आ रहे हैं और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। इस असामान्य मौसम की वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस को बताया जा रहा है, जिसने पूरे क्षेत्र के मौसम को प्रभावित किया है।
Not Kashmir. This is Arjunsar of Bikaner district. View after yesterday’s hailstorm. Hope government will take care of crop insurance. pic.twitter.com/A2oUdHkWtz — Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) April 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
भाई का चालान कटते ही पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर बैठ गई बहन, करैरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
राजस्थान के बीकनेर में गिरे ओले
यह वीडियो Parveen Kaswan ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह कश्मीर नहीं, बल्कि बीकानेर का अर्जुनसर है, जहां हालिया ओलावृष्टि के बाद ऐसा दृश्य देखने को मिला। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने किसानों की स्थिति को लेकर चिंता जताई है।
कई यूजर्स ने फसल नुकसान और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा कि हम अब भी क्लाइमेट चेंज को गंभीरता से नहीं ले रहे, जबकि दूसरे ने फसल बीमा को अनिवार्य बनाने की मांग की।
ये खबर भी पढ़ें : सिएटल में ट्रेन के सामने धक्का देने की कोशिश, CCTV वीडियो ने लोगों को किया दहशत में
आने वाले दिनों में तेज बारिश की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, 4 अप्रैल को बीकानेर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बारिश की संभावना 31 प्रतिशत रही। आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ सकता है। 7 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।
हालांकि 5 और 6 अप्रैल को बारिश में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन 7 अप्रैल से एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे राज्य के कई हिस्सों में तेज गरज के साथ बारिश और आंधी चल सकती है, जो किसानों और आम लोगों दोनों के लिए चुनौती बन सकती है।
