- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is Shravani Kalashtami Know The Worship Method And Its Glory Of This Special Ashtami
आज है ‘श्रावणी कालाष्टमी’, जानिए इस विशेष अष्टमी की पूजा-विधि और इसकी महिमा
- Written By: नवभारत डेस्क

काल भैरव जयंती
-सीमा कुमारी
सनातन धर्म में ‘मासिक कालाष्टमी’ (Kalashtami Vrat) व्रत का बड़ा महत्व होता है। यह व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार सावन (Sawan) महीने की ‘कालाष्टमी व्रत’ (Kalashtami Vrat) 20 जुलाई, बुधवार के दिन है।
यह पावन तिथि भगवान भैरवनाथ को समर्पित होती है। शास्त्रों के अनुसार, काल भैरव भगवान शिव का ही एक रूप हैं। इन्हें तंत्र-मंत्र का देवता भी माना जाता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान भैरव की पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं काल भैरव की साधना के बिना तंत्र साधनाओं में पूर्णतः सफलता नहीं मिल पाती। इनकी साधना से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आइए जानें ‘कालाष्टमी व्रत’ पूजा-विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
कब है चैत्र महीने की पहली कालाष्टमी, इस तरह करें भगवान कालभैरव की पूजा, मिलेंगी शत्रुओं से मुक्ति
फरवरी में इस दिन है कालाष्टमी का व्रत? जानिए डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
कालसर्प दोष से मुक्ति का सबसे बढ़िया अवसर, 2026 पहली कालाष्टमी को कर लें ये उपाय
साल 2025 की अंतिम ‘कालाष्टमी’ आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, मिलेंगी शत्रुओं से मुक्ति
शुभ मुहूर्त
बुधवार, 20 जुलाई 2022
श्रवण, कृष्ण अष्टमी
20 जुलाई 07:35 – 21 जुलाई सुबह 08:11 बजे
पूजा-विधि
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि करके साफ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद काल भैरव के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। काल भैरव को हल्दी या कुमकुम का तिलक लगाकर इमरती, पान, नारियल आदि चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद चौमुखी दीपक जलाकर आरती करें। रात के समय काल भैरव के मंदिर जाकर धूप, दीपक जलाने के साथ काली उड़द, सरसों के तेल से पूजा करने के बाद भैरव चालीसा, शिव चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही ‘बटुक भैरव पंजर कवच’ का पाठ करना भी शुभ होगा।
महिमा
ऐसी मान्यता है कि, ‘कालाष्टमी’ के दिन भगवान भैरव की पूजा करने से सभी तरह के भय से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन व्रत करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है साथ ही भैरव भगवान की कृपा से शत्रुओं से छुटकारा मिल जाता है।
Today is shravani kalashtami know the worship method and its glory of this special ashtami
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ramayana Movie 2026: रणबीर कपूर ने ठुकराया था भगवान राम का रोल, पिता बनने के बाद बदल गया फैसला
Apr 01, 2026 | 09:46 AMनासिक में पुलिस की पहल रंग लाई, शिकायतकर्ताओं को वापस मिला 1.69 करोड़ की जब्त संपत्ति
Apr 01, 2026 | 09:41 AMट्रंप के बयान से दलाल स्ट्रीट में छाई हरियाली, सेंसेक्स 73,600 के पास खुला, निफ्टी भी 500 अंक के पार
Apr 01, 2026 | 09:37 AMअशोक खरात केस में बड़ा खुलासा, 45 दिग्गज नेताओं और डॉक्टर्स के नाम आए सामने, महाराष्ट्र में बवाल तय!
Apr 01, 2026 | 09:35 AMबंगाल चुनाव से पहले असनसोल में दंगे कराने की साजिश, दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर; भड़क उठे लोग
Apr 01, 2026 | 09:31 AMसिंहस्थ की तैयारी तेज, कुंभमेले को लेकर साधु-महंतों से मिले मंत्री गिरीश महाजन, विकास कार्यों पर चर्चा
Apr 01, 2026 | 09:25 AMअसम चुनाव: जोरहाट में गरजे सीएम फडणवीस, कांग्रेस पर लगाया घुसपैठ का बड़ा आरोप, गोगोई पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 09:18 AMवीडियो गैलरी

गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM














