आज है सावन की ‘दुर्गाष्टमी’, बन रहा है विशेष योग, इन उपायों से होगा धन लाभ और संतान सुख
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: सावन महीने की ‘दुर्गाष्टमी’ (Sawan Durga Ashtami) का पावन व्रत आज, 5 अगस्त, शुक्रवार को है। यह व्रत हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। ऐसे में सावन महीने में मां दुर्गा के साथ-साथ भोलेनाथ और मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होगी। मान्यता है कि, सावन में पड़ने वाली दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं, और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, सावन की दुर्गाष्टमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातक को धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानें इस बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Durgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
Adhik Masik Durgashtami 2026: दुर्गा अष्टमी के दिन इस विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, मिलेगा शुभ फल
अधिक मासिक 2026 की दुर्गाष्टमी 23 मई को, इस विशेष मुहूर्त में इन मंत्रों के साथ करें पूजा
नौकरी में प्रमोशन या बिज़नेस में कैसे मिलेगी सफलता? मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कर लें बस ये 3 काम
शास्त्रों के अनुसार, दुर्गाष्टमी के दिन कन्याओं की विधिवत पूजा करके उन्हें खीर-पूरी, हलवा, चने की सब्जी आदि का भोजन कराएं। ऐसा करने से मां भगवती की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी, जिससे धन धान्य की प्राप्ति होगी।
दुर्गाष्टमी और शुक्रवार एक ही दिन पड़ रहा है। ऐसे में तुलसी मां के आसपास 9 घी के दीपक जलाएं और एक दीपक बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपको हर क्षेत्र में सफलता के साथ रुके हुए काम होंगे। इसके साथ ही बिजनेस में मुनाफा होगा।
इस दिन सुहागिन महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर, चूड़ियां, कंघी, शीशा, मेहंदी सहित सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, इस दिन आटे में थोड़ी सी चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिल जाता है।
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आप इन उपायों को एक बार करके देखें। सद् हृदय और निश्छल मन से लिए गए उपाय से भगवान शिव और माता शिव की कृपा अवश्य मिलेगी।
