आज है मार्गशीर्ष माह की ‘दुर्गाष्टमी’, जानिए सही शुभ-मुहूर्त और पूजन-विधि
- Written By: नवभारत डेस्क
-सीमा कुमारी
ज्योतिष एवं धार्मिक दृष्टि से”मासिक दुर्गाष्टमी’ (Masik Durga Ashtami) का विशेष महत्व बताया गया है। इस साल माघ माह की ‘मासिक दुर्गाष्टमी’ 8 फरवरी, मंगलवार को है। ‘मासिक दुर्गाष्टमी’ (Masik Durga Ashtami) हर महीने की शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। ये पावन तिथि मां दुर्गा को समर्पित है।
इस दिन ‘मां दुर्गा’ की पूजा-पाठ के साथ व्रत भी रखा जाता है। मान्यता है कि, इस दिन श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा का पूजन करने से भक्तों के सभी कष्ट पल भर में दूर हो जाते है। आइए जानें ‘मासिक दुर्गाष्टमी’ की पूजन का शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और इसकी महिमा-
सम्बंधित ख़बरें
Durgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
Adhik Masik Durgashtami 2026: दुर्गा अष्टमी के दिन इस विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, मिलेगा शुभ फल
अधिक मासिक 2026 की दुर्गाष्टमी 23 मई को, इस विशेष मुहूर्त में इन मंत्रों के साथ करें पूजा
नौकरी में प्रमोशन या बिज़नेस में कैसे मिलेगी सफलता? मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कर लें बस ये 3 काम
शुभ मुहूर्त
मंगलवार, 8 फरवरी 2022
माघ, शुक्ल अष्टमी
08 फरवरी 2022 पूर्वाह्न 06:15 बजे – 09 फरवरी 2022 पूर्वाह्न 08:30 बजे
पूजन-विधि
- सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर और पूजा स्थान की सफाई करें और खुद भी स्नानादि करके साफ वस्त्र धारण करें।
- पूजा करने वाली जगह पर गंगाजल का छिड़काव करें । इसके बाद लकड़ी की चौकी पर लाल आसन बिछाएं और चौकी पर मां दुर्गा की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें।
- इसके बाद मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं और श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
- अब उनके समक्ष धूप, दीप प्रज्वलित करें. कुमकुम, अक्षत से तिलक करें. मौली, लाल पुष्प, लौंग, कपूर आदि से विधि पूर्वक पूजन करें।
- पान के ऊपर सुपारी और इलायची रखकर चौकी पर मां दुर्गा के समक्ष रखें. इसके बाद मां दुर्गा को फल और मिष्ठान अर्पित करें।
- पूजन के दौरान मां दुर्गा का स्मरण करें और दुर्गा चालीसा पाठ करें।
- मां दु्र्गा के पूजन के बाद मां दुर्गा की आरती करें और पूजन में हुई भूल के लिए क्षमा मांगें।
महत्व
हर माह में दो अष्टमी पड़ती है। लेकिन शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि के अलावा,’मां दुर्गा’को प्रसन्न करने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी भी बहुत खास मानी जाती है। मान्यता है कि, इस दिन विधि-विधान से मां दुर्गा का पूजन, व्रत और उपासना करने से जीवन की समस्त समस्याएं खुद ही समाप्त हो जाती है। साथ ही, हर बाधा से मुक्ति मिलती है। कहते हैं कि, मां दुर्गा अपने भक्तों की हर मुसीबत से रक्षा करती है।
