- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Ayushman Bharat Day Is Being Celebrated Across The Country
आज है ‘आयुष्मान भारत दिवस’, जानिए आम जनता के हित में केंद्र सरकार की इस योजना के लाभ
केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के निम्न आय वाली एक बड़ी आबादी के प्रत्येक परिवार को हर साल पांच लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधा निशुल्क दी जाती है।
- Written By: दीपिका पाल

आयुष्मान भारत दिवस 2024 (Social Media)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: आज यानी 30 अप्रैल को पूरे देशभर में ‘आयुष्मान भारत दिवस’ (Ayushman Bharat Diwas 2024) का आयोजन किया जा रहा है। इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डेटाबेस के आधार पर देश के दूरदराज के क्षेत्रों में भी सस्ती मेडिकल सुविधाओं को बढ़ावा देना है। यह केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है।
आपको जानकारी के लिए बता दें, साल 2018 में आज ही के दिन देश में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हुई थी। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश के निम्न आय वाली एक बड़ी आबादी के प्रत्येक परिवार को हर साल पांच लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधा निशुल्क दी जाती है। दुनिया के दूसरे देश भी भारत की इस स्वास्थ्य योजना का लोहा मानती है। ऐसे में आज ‘आयुष्मान भारत दिवस’ के ख़ास अवसर पर आइए जानें इससे जुड़ी रोचक बातें-
सम्बंधित ख़बरें
Wardha NH-361 पर 8 साल बाद भी हरियाली नहीं, पेड़ कटे पर पौधारोपण नहीं; हादसों का खतरा बढ़ा
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकला भारत का 9वां जहाज ‘Green Asha’…एलपीजी लेकर जल्द पहुंचेगा भारत
‘महिला स्पीकर को दिए गए 10 करोड़’, शशिकांत शिंदे के सनसनीखेज आरोप से सतारा की राजनीति में उबाल
Jalna में सनसनीखेज मामला, नवजात को सड़क किनारे फेंकने का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
कब शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना
-प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 मार्च 2018 को केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन शुरू करने की मंजूरी दी थी और 30 अप्रैल 2018 से इसकी शुरुआत कर दी गई।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इस योजना का शुभारंभ किया था जिसके माध्यम से 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों के लगभग 50 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने का दावा किया गया।
– इस योजना के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को पांच लाख तक का कैशरहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है। इसके तहत बेहद गंभीर बीमारियों को भी इलाज के लिए बीमा कवर में शामिल किया गया है।
– दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना ही आयुष्मान भारत योजना में तब्दील हो चुकी है जिसके तहत केंद्र सरकार 10 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों के लगभग 50 करोड़ सदस्यों का स्वास्थ्य बीमा कवर कर रही है। यह योजना हर परिवार के लिए प्रत्येक साल 5 लाख की धनराशि तक को अस्पताल में देखभाल के लिए कवर करती है। आपको जानकारी बता दें कि, इस योजना का लाभ पूरे देश में कहीं भी सरकारी या सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी लिया जा सकता है।
– इस योजना के तहत दूसरी बात कल्याण केंद्र योजना से जुड़ी है, जिसके तहत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में दी जाने वाली सेवाओं को शामिल किया गया है। जैसे-
गर्भावस्था देखभाल और स्वास्थ्य सेवाएं
नवजात और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं
बाल स्वास्थ्य संक्रामक रोग
मानसिक बीमारी के लिए आपातकालीन चिकित्सा आदि
देश में वंचित तबके के लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना बहुत उपयोगी कदम साबित हो रही है। सरकार का मानना है कि पांच लाख तक की स्वास्थ्य बीमा योजना से देश की बड़ी आबादी की स्वास्थ्य समस्याएं दूर करने में मदद मिल रही है।
Today ayushman bharat day is being celebrated across the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha NH-361 पर 8 साल बाद भी हरियाली नहीं, पेड़ कटे पर पौधारोपण नहीं; हादसों का खतरा बढ़ा
Apr 05, 2026 | 03:36 PMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकला भारत का 9वां जहाज ‘Green Asha’…एलपीजी लेकर जल्द पहुंचेगा भारत
Apr 05, 2026 | 03:35 PM‘महिला स्पीकर को दिए गए 10 करोड़’, शशिकांत शिंदे के सनसनीखेज आरोप से सतारा की राजनीति में उबाल
Apr 05, 2026 | 03:31 PMJalna में सनसनीखेज मामला, नवजात को सड़क किनारे फेंकने का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Apr 05, 2026 | 03:30 PMMaldives Vacation Video: अक्षय कुमार ने शेयर किया ट्विंकल खन्ना संग रोमांटिक वीडियो, फैंस बोले- परफेक्ट कपल
Apr 05, 2026 | 03:27 PMSRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, दो बदलाव के साथ उतरी हैदराबाद; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Apr 05, 2026 | 03:23 PMAkanksha Chamola को संस्कृत मंत्र के बीच मस्ती करना पड़ा भारी, आड़े-टेढ़े मुंह बनाने पर फूटा यूजर्स का गुस्सा
Apr 05, 2026 | 03:21 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM










