आज है World Earth Day 2024, जानिए इस साल की थीम, इतिहास और महत्व
हर साल 22 अप्रैल को समूचे विश्व में 'विश्व पृथ्वी दिवस' (World earth day 2024) मनाया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
विश्व पृथ्वी दिवस (सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: पिछले कुछ सालों से हमारे पर्यावरण (Enviornment) के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को समूचे विश्व में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ (World earth day 2024) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करना है।
जानें क्यों मनाते है दिवस
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पृथ्वी मनुष्यों के साथ-साथ करोड़ों तरह के जीव जंतुओं का घर है। इस विशाल दुनिया में अब तक सिर्फ पृथ्वी पर ही जीवन के प्रमाण मिले है। हालांकि मनुष्यों के लालच ने पृथ्वी के नेचुरल बैलेंस को बिगाड़ दिया है जिसके कारण क्लाइमेंटिक चेंज, ग्लोबल वार्मिंग और पॉल्यूशन जैसी समस्याएं आज चुनौती बन चुकी है। नेचर से हद से ज्यादा छेड़छाड़ पृथ्वी के नेचुरल बैलेंस को बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में लोगों को पृथ्वी और नेचर के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day) मनाया जाता है।
जानिए दिवस से जुड़ी खास बातें
क्या आपको पता है कि, पृथ्वी दिवस यानी को वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day) मनाने की शुरुआत किसने की और कब व क्यों की? हम जिस ग्रह पर रहते हैं उसे अर्थ नाम किसने और क्यों दिया? आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आइए जानें इससे जुड़ी जरूरी बातों के बारे में-
1- जानकारों के अनुसार, वर्ष 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव के कारण बड़ी संख्या में जीव जंतुओं की मौत हो गई थी। इससे लोगों का ध्यान नेचर के संरक्षण की तरफ गया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला किया गया। साल 1970 में हुई अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन की अपील पर 22 अप्रैल को लगभग दो करोड़ अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में हिस्सा लिया था। यूएनओ (UNO) ने 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे की मान्यता दे दी।
2- आज पर्यावरण से संबंधित चुनौतियों के कारण जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में लोगों को नेचर और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना जरूरी है। लोगों को अवेयर होने से ही क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग और पॉल्यूशन जैसी समस्याओं का सामना किया जा सकता है। ऐसे समय में पृथ्वी दिवस यानी वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day) के अवसर पर दुनिया भर में कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को इन चुनौतियों को समझने और संरक्षण के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करने का अवसर मिलता है।
विश्व पृथ्वी दिवस 2024 की थीम
वर्ष 2024 में वर्ल्ड अर्थ डे की थीम प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक है। इस थीम का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने के लिए जल्द से जल्द इसके विकल्प की तलाश करना है।
