- Hindi News »
- Lifestyle »
- This Day Is Monthly Shivratri Know The Exact Date And Auspicious Time
इस दिन है ‘मासिक शिवरात्रि’, जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
-सीमा कुमारी
माघ महीने (Magh Month) की ‘मासिक शिवरात्रि’ 30 जनवरी दिन रविवार को है। ‘मासिक शिवरात्रि’ हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन अगर कोई व्यक्ति सदहृदय और निष्कपट भाव से महादेव का व्रत रखता है, तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन कुंवारे लोग अगर व्रत रखते हैं तो उन्हें उनकी इच्छा के अनुसार जीवनसाथी भी मिलता है।
जीवन में आरोग्य, धन, दौलत, सुख आदि प्राप्त होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। शिव पूजा करके आप माता पार्वती को भी प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते है। शिव और शक्ति दोनों ही इस सृष्टि की धूरी है। उनको पाकर आप सबकुछ प्राप्त कर सकते है। आइए जानें ‘माघ शिवरात्रि’ कब है और पूजा का मुहूर्त क्या है ?
सम्बंधित ख़बरें
वैशाख में किस दिन है शिवरात्रि? नोट कीजिए सटीक तिथि और मुहूर्त
मासिक शिवरात्रि 2026 में किन गलतियों से बचें? पूजा में करें ये 3 काम, महादेव शिव जी की मिलेगी विशेष कृपा
17 मार्च को है मासिक शिवरात्रि, नोट कीजिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम
मार्च में किस दिन है चैत्र शिवरात्रि? वैवाहिक सुख और मनोकामना पूर्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
शुभ-मुहूर्त
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 30 जनवरी दिन रविवार को शाम 05 बजकर 28 मिनट से हो रहा है। यह तिथि अगले दिन सोमवार 31 जनवरी को दोपहर 02 बजकर 18 मिनट तक मान्य है।
पूजा-विधि
- सर्वप्रथम सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहने।
- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- अगर घर में शिवलिंग है, तो शिवलिंग का गंगा जल, दूध, आदि से अभिषेक करें।
- बेल पत्र चढ़ाएं।
- भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें।
- भगवान भोले और मां पार्वती को भोग लगाए।
- भोलेनाथ का अधिक से अधिक ध्यान करें।
- ‘ऊॅं नम: शिवाय’ मंत्र का जप करें।
- हवन करें फिर भगवान शिव की आरती करें।
‘मासिक शिवरात्रि’ का महत्व
‘मासिक शिवरात्रि’ का व्रत करने और शिव पूजा करने से दुख दूर होते हैं और पाप मिट जाते हैं। भगवान शिव की कृपा से व्यक्ति निरोगी रहता है। भगवान शिव अपने भक्तों को सुख, संपत्ति, संतान, आरोग्य, साहस सबकुछ प्रदान करते हैं। भगवान शिव तो सच्चे मन से जल अर्पित करने मात्र से भी प्रसन्न होने वाले महादेव हैं।
This day is monthly shivratri know the exact date and auspicious time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














