Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस दिन है ‘कार्तिक पूर्णिमा’, लगेगा इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण, और मनेगी ‘देव दीपावली’

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Nov 06, 2022 | 07:01 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सनातन धर्म में ‘ग्रहण’ (Grahan) को अशुभ माना जाता है। इस दौरान कई कार्य करना वर्जित माना जाता है। साल 2022 का दूसरा व आखिरी ‘चंद्र ग्रहण’ (Chandra Grahan) 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहा है। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लग चुका है। इस साल कुल चार ग्रहण लगे हैं, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण है। इस साल 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से संध्या 7 बजकर 27 मिनट तक है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ‘सूर्य ग्रहण’ (Surya Grahan) के ठीक 15 दिन बाद ‘चंद्र ग्रहण’ (Chandra Grahan) लगता है। इस बार ‘दिवाली’ (Diwali) पर 25 अक्टूबर के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है और ठीक इसके 15 दिन बाद यानी देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसलिए अधिकतर लोग एक दिन पूर्व ही 7 नवंंबर को देव दीपावली का त्‍योहार मनाएंगे। मालूम हो कि सूर्य ग्रहण हमेशा ‘अमावस्या’  (Amavasya) और चंद्रग्रहण हमेशा ‘पूर्णिमा’ (Purnima) के दिन लगता है।

सम्बंधित ख़बरें

DBA Elections: नागपुर DBA चुनाव पर हाई कोर्ट सख्त! ‘एक वकील-एक वोट’ से तय होगा जिला बार एसोसिएशन का भविष्य

छत्रपति संभाजीनगर की ऐतिहासिक हिमरू फैक्ट्री का NHRC टीम ने किया दौरा, कारीगरों की सराहना

राजस्व विभाग में ‘रेट कार्ड’! म्यूटेशन के लिए मांगी 1 लाख की रिश्वत, हाई कोर्ट ने अधिकारी को नापने के दिए आदेश

Ashok Kharat Case Update: शिरडी जमीन धोखाधड़ी में फंसी पत्नी कल्पना खरात फरार, SIT ने बेटे से की पूछताछ

चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में सूतक लगने से पहले ही देव दीपावली मनाई जाएगी। हालांकि पुजारी राकेश पांडेय के अनुसार, दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में इस चंद्र गहण का धार्मिक व कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए इस दौरान पूजा पाठ में भी कोई परेशानी नहीं है, फिर भी, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण समाप्‍त होने के बाद स्नान कर भोजन करना उचित होगा।

पुजारी राकेश पांडेय के अनुसार, चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण लगने से सभी राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। राशियों के अनुसार ही लोगों को व्यापार, नौकरी, पढ़ाई आदि क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। इतना ही नहीं, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को भी ग्रहण के समय सतर्क रहना चाहिए। इस दौरान घर के बाहर खुले आसमान के नीचे निकलना नहीं चाहिए। कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए।

This day is kartik purnima will be the last lunar eclipse of this year and dev deepawali will be celebrated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2022 | 07:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.