Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गर्मियों में त्वचा पर छिपे तेल को गायब करेंगे ये जरूरी टिप्स, आज से ही रूटीन में करें फिक्स

गर्मी के मौसम में अक्सर त्वचा के तैलीय होने का खतरा बना रहता है। चेहरे पर जमे तेल को खत्म करने के लिए घरेलू नुस्खे ही कारगर होते है। यहां पर हम आपको कुछ खास नुस्खों के बारे में बताते है है जो फायदेमंद रहेंगे।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: May 27, 2025 | 11:49 AM

ऑइली स्किन के लिए खास टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गर्मी का मौसम जहां पर चल रहा है वहीं पर तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति भी इस मौसम में बनी रहती है। गर्मी के मौसम में सेहत पर जितना असर पड़ता है उतना ही त्वचा पर भी बदलाव नजर आते है। गर्मी के मौसम में अक्सर त्वचा के तैलीय होने का खतरा बना रहता है। चेहरे पर जमे तेल को खत्म करने के लिए घरेलू नुस्खे ही कारगर होते है। यहां पर हम आपको कुछ खास नुस्खों के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपको गर्मी में ऑइली स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाते है।

चलिए जानते है ऑइली स्किन के लिए खास तरह के टिप्स

अगर आप चेहरे पर जमे एक्स्ट्रा ऑइल को खत्म करना चाहते हैं तो इसके लिए आज से ही अपने दैनिक जीवन में इन खास तरह के टिप्स को शामिल कर सकते है…

 डबल क्लींजर करें

सम्बंधित ख़बरें

Ramadan 2026: सहरी में खाएंगे ये चीजें तो दिनभर नहीं लगेगी भूख और प्यास, जानें झटपट बनने वाली रेसिपी

Constipation Relief: पेट की गंदगी को साफ कर देगा यह 1 नुस्खा; कब्ज होगा छूमंतर और चेहरे पर आएगा ग्लो

धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी नुकसान!

Mehendi Designs: दुल्हन की सहेलियों के लिए बेस्ट हैं उंगलियों के ये 5 डिजाइन्स, मिलेगा सेलिब्रिटी जैसा लुक

गर्मी में आप चेहरे पर जमे तेल से परेशान है तो आप इस खास टिप्स को अपना सकते है। इसके लिए आप चेहरे को दिन में दो बार धोने की आदत डालें। इसके लिए आप ऑइल फ्री या माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल चेहरे को धोने के लिए करें। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की गंदगी साफ होती है और तेल के रोम छिद्र भी बंद होते है। त्वचा के ऑइली होने से खराब असर पड़ता है इसका ख्याल जरूर रखें।

गुलाब जल

गर्मी के मौसम में आप त्वचा के ऑइली होने से परेशान है तो, गुलाब जल का इस्तेमाल कर लें। गुलाब जल को चेहरे में लगाने से त्वचा का पीएच लेवल बैलेंस में रहता है और ओपन पोर्स को टाइट करने में भी मदद करता है। त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही स्किन के चिपचिपेपन को कंट्रोल करता है।

एक्सफोलिएट करना जरूरी

चेहरे को ऑइली होने से बचाने के लिए समय-समय पर इसे एक्सफोलिएट जरूर करते रहें। यहां पर चेहरे को एक्सफोलिएट करने से त्वचा की सतह से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है, जिससे त्वचा मुलायम बनती है। इसके लिए नेचुरल मास्क से हफ्ते में दो बार एक्सफोलिएट किया जा सकता है।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल

गर्मियों के मौसम में आप स्किन को बेहतर बनाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। गर्मी हो या फिर कोई मौसम, सनस्क्रीन चेहरे पर लगाते रहना चाहिए। यह त्वचा को पराबैंगनी किरणों के नुकसान से बचाने का काम करती है। इसके अलावा सनबर्न, समय से पहले झुर्रियाँ, और त्वचा कैंसर से बचने के लिए सनस्क्रीन बेहद कारगर है।

ये भी पढ़ें- कोरोना में आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करेंगे ये खास प्रकार के काढ़ा, जान लीजिए इसे बनाने का आसान तरीका

मॉइस्चराइजर लगाएं

गर्मी के मौसम में आप चेहरे को हमेशा ऑइल फ्री रखना चाहते हैं तो, इसके लिए आप हल्का, जेल-आधारित या वाटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। यहां पर यह मॉइश्चराइजर त्वचा पर हल्के होने के साथ ही तेल को सोखने का काम करते है।

These tips will help you get rid of oily skin problems in summer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2025 | 11:49 AM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Skin Care Tips
  • Summer Season

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.