घर में बने ये स्पेशल फेस पैक आपको दिलाएंगे झुर्रियों से छुटकारा, ऐसे करें यूज़
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
-सीमा कुमारी
एक उम्र के बाद चेहरे पर झुर्रियां पड़ना आम बात है। लेकिन, वक्त से पहले ऐसे होने पर आप जल्दी उम्रदराज दिखने लगते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय की मदद से आप झुर्रियों (Wrinkles) की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। मनपसंद रिजल्ट पाने के लिए 5 अलग-अगल तरह के फेसपैक (Face Pack) लगाएं –
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, पपीता (Papaya) और शहद (Honey) का फेसपैक (Face Pack) बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से जल्द ही झुर्रियों निजात मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
इसके अलावा, आप कच्चे दूध से चेहरा साफ करने और फेस पैक में शहद और संतरे का रस मिलाकर लगाने से स्किन में निखार आता है और झुर्रियां दूर होती हैं।
अंडे (Egg) और नींबू (Lemon) के रस का फेसपैक (Face Pack) बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।
नीम, पुदीना, तुलसी की पत्ती का पाउडर और मेथी पाउडर एंटीसेप्टिक का काम करता है। शहद में मलाई और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर चेहरे और आंखों के नीचे लगाएं। इससे आंखों के नीचे का कालापन दूर होकर झुर्रियां समाप्त होती है।
खीरे (Cucumber) का फेसपैक (Face Pack) बनाकर चेहरे पर लगाएं, इससे चेहरा तरोताजा दिखेगा। झुर्रियां भी काम होने लगेंगी।
