किचन की किन चीजों से है कैंसर का खतरा, तुरंत पढ़ें और सावधानी बरतें
हमारे घरों में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिन्हें हम रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हममें से कई लोग यह नहीं जानते कि ये चीजें धीरे-धीरे हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
हेल्थ टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Health Tips : हमारे घरों में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें हम रोजमर्रा की जिंदगी में खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हममें से कई लोग यह नहीं जानते कि किचन में इस्तेमाल की जाने वाली कुछ आइटम्स में जहरीले केमिकल्स पाए जाते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर में जमा होते रहते हैं और एक समय बाद कैंसर का रुप लेने लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं 5 ऐसी सामान्य चीजों के बारे में, जिन्हें हम अक्सर इस्तेमाल करते हैं और ये हमारे लिए खतरे का कारण बन सकती हैं।
घर पर रखी इन पांच चीजों से हो सकता है कैंसर जानिए :
नॉन-स्टिक बर्तन
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
Summer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स
Fitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
आज हर घर में लगभग नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बर्तन भी कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। नॉन-स्टिक कुकवेयर की कोटिंग में एक खास पदार्थ होता है, जो पिघलने के बाद खतरनाक रसायन उत्पन्न करता है।
यह रसायन शरीर में जमा हो सकते हैं और समय के साथ कैंसर जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए नॉन-स्टिक बर्तनों के बजाय पारंपरिक बर्तन या स्टेनलेस स्टील के बर्तन का इस्तेमाल करना सुरक्षित हो सकता है।
रिफाइंड ऑयल
आपको बता दें, रिफाइंड तेल का ज्यादा सेवन करने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। रिफाइंड तेल में ट्रांस फैट होता है, जो शरीर में सूजन को बढ़ा सकता है और इसके परिणामस्वरूप कैंसर जैसी बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा, जब हम रिफाइंड तेल को बार-बार गर्म करते हैं, तो फ्री रेडिकल्स उत्पन्न होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं।
प्लास्टिक बोतल और कंटेनर
बता दें कि प्लास्टिक बोतल से ज्यादा पानी पीने से कैंसर हो सकता हैं। प्लास्टिक में ऐसे रसायन होते हैं, जिन्हें कार्सिनोजेनिक (cancer-causing) माना जाता है। लगातार इनका इस्तेमाल करने से शरीर में ये रसायन जमा हो सकते हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए कम से कम प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल करना चाहिए।
प्रोसेस्ड मीट
प्रोसेस्ड मीट का सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इनका सेवन सीमित करना या इससे बचना ही बेहतर है। प्रोसेस्ड मीट, जैसे बेकन, सॉसेज, और हैम, को भी अक्सर खाने में शामिल किया जाता है, लेकिन ये भी कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं।
लाइफस्टाइल की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
फॉइल पेपर और प्लास्टिक
प्लास्टिक के कंटेनर या एल्युमिनियम फॉइल में खाना गर्म करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं। प्लास्टिक को माइक्रोवेव में गर्म करने से डायोक्सीन नाम का केमिकल्स रिलीज होता हैं। यह कैंसर की वजह बन सकता हैं। इसलिए कोशिश करें कि माइक्रोवेव में कांच या सेरेमिक के बर्तनों का ही यूज करना बेहतर ऑप्शन हो सकता हैं।
