- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know Home Remedies To Reduce Cholesterol Level
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में इन घरेलू नुस्खे का जवाब नहीं, जरूर जानिए
कोलेस्ट्रॉल एक ऐसा गंदा पदार्थ है, जो ब्लड वेसेल्स को ब्लॉक करके आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक की तरफ धकेल सकता है। इसे कम करने के लिए आयुर्वेदिक एवं सस्ते घरेलू उपाय बताए हैं जो काफी असरदार साबित हो सकता हैं।
- Written By: दीपिका पाल

हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के टिप्स (Social Media)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: मौजूदा समय में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण कम उम्र में ही लोग हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार हो रहे हैं। लाखों की तादाद में युवा इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। जैसा कि हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल (High Cholesterol Level) की वजह से आपके दिल का स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। खून में जमा यह गंदा पदार्थ हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल से जुड़े रोगों का जोखिम तेजी से बढ़ाता है। खाने-पीने की खराब आदतों, सुस्त जीवनशैली और एक्सरसाइज की कमी के कारण कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है।
ये घरेलू नुस्खे होते है कारगर
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin D Deficiency: धूप में बैठने के साथ-साथ इन चीजों से पूरी हो सकती है विटामिन-D की कमी
देश के लिए एक और ख़तरा: भारत में ‘हॉट नाइट्स’ ने छीनी नींद, रातों की तपिश बढ़ा रही हैं बीमारियां
Medicines Buffer Stock: मानसून से पहले स्वास्थ्य अलर्ट; दुर्गम गांवों के लिए दवाओं का बफर स्टॉक अनिवार्य
सिंथेटिक पनीर पर सरकार सख्त, FSSAI ने लगाया बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, रद्द होगे 1,000 कंपनियों के लाइसेंस
ऐसे में इन जानलेवा कंडीशन से बचने के लिए सभी को कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने की जरूरत होती है। वैसे तो, डॉक्टर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए दवाएं देते हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी राहत दिला सकते है। आइए जानें इस बारे में-
1- आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचाने में दालचीनी मसाले को भी फायदेमंद माना जाता है। एक चुटकी दालचीनी मसाले को गुनगुने पानी के साथ सुबह-सुबह खाली पेट लेने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से कम हो सकती है। इन मसाले को शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, इसका सेवन एक दिन में केवल चुटकी भर ही करना चाहिए।
2- डॉक्टर के अनुसार, शहद रक्त वाहिकाओं की परत में खराब कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकता है। इसके लिए आप 1 कप गर्म पानी में 1 चम्मच शहद और नींबू का रस और कुछ बूंदें सेब के सिरके की मिलाकर पिएं।
3-हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अलसी के बीजों को कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में बेहद कारगर माना जा सकता है। अलसी के बीज और अलसी के तेल दोनों में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) का उच्च स्तर होता है। यह एक ओमेगा-3 फैटी एसिड है, जो हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद करता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अलसी को कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बेहद असरदार माना जा सकता है।
4-लहसुन में सल्फर पाया जाता है। यह ऐसा पोषक तत्व है, जो जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके लिए घरेलू उपाय यह है कि आप लहसुन की 6-8 कलियों को पीसकर 50 मिली दूध और 200 मिली पानी में उबालकर लें।
5-एक्सपर्ट्स का मानना है कि, कोलेस्ट्रॉल को काबू में करने के लिए कई नॉनवेज चीजों का सेवन किया जा सकता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड मछली और मछली के तेल में भी पाया जाता है। सैल्मन, टूना, लेक ट्रस्ट, हेरिंग, सार्डिन मछली का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है और हार्ट डिजीज का जोखिम कम हो सकता है। यदि आपको हृदय रोग है, तो भी ओमेगा-3 फैटी एसिड खाने से काफी फायदा मिल सकता है।
Know home remedies to reduce cholesterol level
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














