छुहारे खाने के बहुत हैं फायदे, कई गंभीर रोगों से हो सकता है बचाव
- Written By: नवभारत डेस्क
File photo
-सीमा कुमारी
छुहारे (Dry Dates) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में छुहारे को काफी गुणकारी माना जाता है। छुहारे का सेवन करने से स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ मिलते हैं, क्योंकि, इसमें आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन भरपूर मात्रा में होता है। दूध के साथ छुहारे का सेवन करने से खून की कमी (anaemia) को दूर किया जा सकता है। आइए जानें छुहारा खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हैं-
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अस्थमा के रोगी के लिए भी छुआरे वाला दूध बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना 2 से 4 छुआरों को दूध में उबालें और इसमें चीनी की जगह मिश्री मिलाएं। इस दूध का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है और सांस की परेशानी दूर होती है। इसके अलावा छुआरे की तासीर गर्म होने से फेफड़ों और दिल को फायदा होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Blood Flow During Periods: पीरियड्स में कम ब्लीडिंग के पीछे क्या है वजह? इन देशी नुस्खों से मिलेगी राहत
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व तंबाकू निषेध दिवस, हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है तंबाकू
तंबाकू को कहें अलविदा, महज़ 20 मिनट में शरीर शुरू कर देता है खुद को ठीक करना
Raw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
अगर आप में खून की कमी (anaemia) है, तो छुहारे का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, आयरन की कमी से शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है। छुहारे आयरन की कमी को दूर कर शरीर के खून को साफ करने में भी मदद कर सकते हैं।
फाइबर से भरपूर छुहारे का सेवन ब्रेन हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। इससे याददाश्त बढ़ती है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
शोध के अनुसार, छुहारे में पोटैशियम होता है, जो हार्ट अटैक का जोखिम कम करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और खून के थक्के बनने की संभावना भी कम होती है।
छुआरे में सभी तरह के विटामिन पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और फ्रेश बनाता है। इसमें मिलने वाले विटामिन-बी बालों को झड़ने से रोकता है और दो मुंहे बालों की समस्या को दूर करता है। दूध के साथ इसके सेवन से स्किन और बाल स्वस्थ होते हैं।
छुहारा खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और आप कब्ज, एसिडीटी जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं। आप इसे दूध में उबालकर भी पी सकते हैं।
छुहारे कैल्शियम और विटामिन C का बढ़िया स्त्रोत है। पीरियड्स में छुहारे वाला दूध पीने से पेट की ऐठंन, कमर व पीठ दर्द से आराम मिलता है।
